फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Novak Djokovic became the Italian Open champion for the fifth time, won the ATP Masters title for a record 36th time

जोकोविच पांचवीं बार बने इटालियन ओपन चैंपियन, रिकॉर्ड 36वीं बार जीता एटीपी मास्टर्स का खिताब

Tue, 22 Sep 2020 03:57 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 22 Sep 2020 03:57 AM IST
सार

  • 36वीं मास्टर्स ट्रॉफी जीत जोकोविच ने नडाल को पीछे छोड़ा
  • यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
  • 05वीं बार जीता इटालियन ओपन का खिताब, बने सबसे उम्रदराज चैंपियन
  • 04 खिताब है यह नोवाक का इस सत्र के पांच टूर्नामेंट में से  
  • 287 हफ्ते पूरे किए जोकोविच ने दुनिया का नंबर एक टेनिस खिलाड़ी रहते हुए। 

विज्ञापन
Novak Djokovic became the Italian Open champion for the fifth time, won the ATP Masters title for a record 36th time
इटालियन ओपन की ट्रॉफी के साथ नोवाक जोकोविच - फोटो : twitter@atptour

विस्तार

दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने रिकॉर्ड 36वीं बार एटीपी मास्टर्स 1000 ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। सर्बियाई खिलाड़ी जोकोविच ने सोमवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्टजमैन को मात दी। उन्होंने पांचवीं बार इटालियन ओपन का खिताब जीता। जोकोविच ने एटीपी मास्टर्स 1000 का अपना पहला फाइनल खेल रहे आठवीं वरीयता प्राप्त श्वार्टजमैन को सीधे सेटों में 7-5, 6-3 से हराया।

विज्ञापन

 


इस जीत के साथ ही जोकोविच अब सबसे ज्यादा एटीपी मास्टर्स का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने स्पेन के दिग्गज राफेल नडाल को पछाड़ा है। नडाल ने 35 और रोजर फेडरर ने 28 बात एटीपी मास्टर्स का खिताब जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं जोकोविच ने अब रोम ओपन का खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने 33 साल की उम्र में यह ट्रॉफी जीती है। वहीं जोकोविच के इस साल के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 32 में से कुल 31 मैच में जीत दर की है। साथ ही 2020 में कुल चार ट्रॉफियां जीती हैं।

जोकोविच ने दुनिया का नंबर एक टेनिस खिलाड़ी रहते हुए 287 हफ्ते पूरे किए। उन्होंने इस मामले में पीट संप्रास (286 हफ्त) को पीछे छोड़ा। रिकॉर्ड फेडरर (310 हफ्ते) के नाम है। इवान लेंडल (270 हफ्ते) चौथे और जिमी कॉनर्स (268 हफ्ते) पांचवें नंबर पर हैं।

हालेप ने पहली बार जीती इटालियन ओपन की ट्रॉफी

Novak Djokovic became the Italian Open champion for the fifth time, won the ATP Masters title for a record 36th time
सिमोना हालेप

दुनिया की नंबर दो टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप ने पहली बार इटालियन ओपन का खिताब जीत लिया। तीसरी बार फाइनल खेल रही रोमानियाई खिलाड़ी चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा के चोट के कारण फाइनल मुकाबले के बीच से हटने के कारण चैंपियन बनीं।

गत चैंपियन प्लिस्कोवा जब मुकाबले से हटीं तक हालेप ने पहला सेट 6-0 से जीता था और दूसरे में 2-1 से आगे थी। हालेप की यह लगातार 14वीं जीत है। उन्होंने इस सत्र का लगातार तीसरा और कॅरिअर की 22वीं डब्ल्यूटीए ट्रॉफी जीती। हालेप ने फरवरी में दुबई चैंपियनशिप और पिछले महीने प्राग ओपन का खिताब जीता था। हालेप 2017 और 18 में यहां उपविजेता रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed