फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   novak djokovic appoints Becker as head coach

बेकर के सहारे 2014 की शुरुआत करेंगे जोकोविच

Thu, 19 Dec 2013 04:46 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 19 Dec 2013 04:46 PM IST
विज्ञापन
novak djokovic appoints Becker as head coach

सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने जर्मनी के महान खिलाड़ी बोरिस बेकर को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है।

विज्ञापन


पूर्व नंबर वन सर्बियाई खिलाड़ी ने इस बात की जानकारी अपनी वेबसाइट के जरिए दी। जोकोविच ने आठ ग्रैंड स्लैम जीते हैं।

दुनिया में दूसरे नंबर के खिलाड़ी जोकोविच ने कहा, "मैं बेकर के साथ काम करने का मौका पाकर बेहद रोमांचित हूं। वह सच में एक महान खिलाड़ी हैं। उन्हें टेनिस की काफी जानकारी है और उनका अनुभव ग्रैंड स्लैम और अन्य टूर्नामेंटों में मुझे नई ट्रॉफियां जिताने में मदद करेगा।"

वहीं, छह बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन और 46 वर्षीय बेकर ने कहा, "मैं जोकोविच को उनके लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए उनकी सौ फीसदी मदद करूंगा।"

दोनों अगले साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन से एक-साथ काम शुरू करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed