चूके फेडरर: कतर ओपन का सबसे बड़ा उलटफेर, सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाए रोजर, निकोलोज ने हराया
जॉर्जिया के निकोलोज बासिलाशविली ने गुरुवार को कतर ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन रोजर फेडरर को हरा दिया। निकोलोज ने दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी फेडरर को 3-6, 6-1, 7-5 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। करीब 13 माह बाद कोर्ट पर उतरे फेडरर ने जीत के साथ वापसी की थी। फेडरर ने कतर ओपन के अपने पहले मुकाबले में ब्रिटेन के डेनिएल इवांस को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 7-6, 3-6, 7-5 से शिकस्त देकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया था।
Basilashvili moves into the semi-finals 👏
— Tennis TV (@TennisTV) March 11, 2021
The Georgian defeats Federer 3-6 6-1 7-5 in Doha pic.twitter.com/VKE7FHZI3x