फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Nick kyrgios wins washington open, Jessica pegula won her first WTO title

वाशिंगटन ओपन में किर्गियोस बने चैंपियन, जेसिका पेगुला ने जीता पहला डब्लूटीओ खिताब

Tue, 06 Aug 2019 02:25 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 06 Aug 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
Nick kyrgios wins washington open, Jessica pegula won her first WTO title
निक किर्गियोस - फोटो : social media

ऑस्ट्रेलियाई टेनिस स्टार निक किर्गियोस ने वाशिंगटन ओपन का खिताब जीत लिया। किर्गियोस ने फाइनल में रूस के डानिल मेदवेदेव को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 7-6 (8/6),7-6 (7/4) से पराजित किया। बिगडै़ल खिलाड़ी के नाम से मशहूर किर्गियोस का यह इस सत्र का दूसरा जबकि करिअर का छठा एटीपी खिताब है। इस जीत से किर्गियोस 25 स्थान की छलांग लगाकर फिर से शीर्ष 30 में शुमार हो गए हैं। वह 52वें से 27वें स्थान पर आ गए हैं। 

विज्ञापन


 

जेसिका ने जीता पहला डब्ल्यूटीए खिताब

Nick kyrgios wins washington open, Jessica pegula won her first WTO title
जेसिका पेगुला - फोटो : social media

महिलाओं में अमेरिका की जेसिका पेगुला ने जर्मनी की कैमिला गियोर्गी को 59 मिनट में 6-2,6-2 से शिकस्त देकर करिअर का पहला डब्ल्यूटीए खिताब जीता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सितसिपास पहली बार शीर्ष पांच में

Nick kyrgios wins washington open, Jessica pegula won her first WTO title
स्टेफानोस सिटसिपास - फोटो : पीटीआई

सेमीफाइनल में किर्गियोस से शिकस्त खाने वाले ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास पहली बार शीर्ष पांच में शुमार हो गए हैं। वह जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हटाकर पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। ज्वेरेव सातवें नंबर पर खिसक गए हैं। बीस वर्षीय सितसिपास शीर्ष 20 में शुमार सबसे युवा खिलाड़ी हैं। नोवाक जोकोविच पहले, राफेल नदाल दूसरे, रोजर फेडरर तीसरे और डोमिनिक थिएम चौथे नंबर पर कायम हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed