{"_id":"5e2fb1358ebc3e4b350bb87f","slug":"navratilova-mcenroe-criticises-margaret-court-on-her-homophobic-remarks-in-australian-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"समलैंगिकों के खिलाफ बयान पर फंसी मारगरेट, मैकेनरो ने कहा पागल तो नवरातिलोवा भी हुई नाराज","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
समलैंगिकों के खिलाफ बयान पर फंसी मारगरेट, मैकेनरो ने कहा पागल तो नवरातिलोवा भी हुई नाराज
Tue, 28 Jan 2020 09:27 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 28 Jan 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
मारगरेट कोर्ट
- फोटो : ट्विटर
चेक गणराज्य की 63 वर्षीय मार्टिना नवरातिलोवा और अमेरिका के जॉन मैकेनरो जैसे दिग्गज टेनिस खिलाड़ियों ने दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी मारगरेट कोर्ट के उस बयान की आलोचना कि जिसमें उन्होंने समलैंगिकता के खिलाफ विचार व्यक्त किए थे।
विज्ञापन
कोर्ट ने 1970 में कैलेंडर वर्ष में चारों ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किए थे जिसके 50 साल पूरे होने के मौके पर उन्हें सम्मानित करने के लिए ‘मारगरेट कोर्ट परिसर’ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। रिकॉर्ड 24 ग्रैंड स्लैम जीतने वाली मारगरेट को ऑस्ट्रेलियन ओपन की प्रतिकृति भेंट की गई। इस दौरान 77 साल की कोर्ट ने कहा, ‘मेरे में आप जैसा देखेंगे वैसा वापस पाएंगे।’
विज्ञापन
चर्च की पादरी बन चुकीं कोर्ट इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की रंगभेद नीति का समर्थन कर चुकी हैं और ‘टेनिस समलैंगिकों से भरा है’ जैसे बयान देने के साथ उन्होंने ट्रांसजेंडर के बच्चों को शैतान की देन करार दिया। नवरातिलोवा ने कहा कि उनके इस तरह के विचारों से लोगों को दुख हुआ। अमेरिकी दिग्गज मैकेनरो ने उनके लिए ‘क्रेजी आंटी (पागल चाची) जैसे शब्द का इस्तेमाल किया। ब्ल्यूटीए के संस्थापक बिली जीन किंग ने उनके नाम में मेलबर्न में बने परिसर का नाम बदलने की मांग की जिसका नवरातिलोवा ने समर्थन किया।
विज्ञापन