फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Naomi Osaka beats Serena Williams to reach Australian Open Final

ऑस्ट्रेलियाई ओपन: सेरेना का रिकॉर्ड 24वें ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने का सपना टूटा, ओसाका और ब्राडी में होगी खिताबी भिड़ंत

Thu, 18 Feb 2021 10:17 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 18 Feb 2021 10:17 AM IST
विज्ञापन
Naomi Osaka beats Serena Williams to reach Australian Open Final
नाओमी ओसाका - फोटो : social media

जापान की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। सेमीफाइनल मुकाबले में ओसाका ने अमेरिकी दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स को 6-3, 6-4 से हरा दिया। वह शनिवार (20 फरवरी) को होने वाले फाइनल में अमेरिका की 22वीं वरीय जेनिफर ब्राडी से भिड़ेंगी।

विज्ञापन


रिकॉर्ड 24वें ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने का सपना टूटा
इस हार के साथ ही सेरेना का रिकॉर्ड 24वें महिला सिंगल्स ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने का सपना टूट गया। सेरेना ने बीते मंगलवार को एक घंटे 21 मिनट तक चले क्वार्टरफाइनल मुकाबले में दूसरी वरीयता प्राप्त सिमोना हालेप को 6-3, 6-3 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। वहीं, ओसाका ने सीधे सेटों में जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। ओसाका ने 35 वर्षीय सीह सु वेई को एक घंटे छह मिनट तक चले मुकाबले में 6-2, 6-2 से हराकर अपनी लगातार 19वीं जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन

 


सेरेना के खिलाफ कोर्ट में खेलना मेरे लिए एक सपने जैसा
जीत के बाद ओसाका ने कहा, सेरेना के साथ खेलना एक सम्मान जैसा था। मैं जब छोटी थी तभी से उनका खेल देखते आ रही हूं। उनके (सेरेना) खिलाफ कोर्ट में खेलना मेरे लिए एक सपने जैसा है।'
 



ब्राडी पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में

वहीं, एक अन्य सेमीफाइनल में अमेरिका की 22वीं वरीय जेनिफर ब्राडी ने चेक गणराज्य की 25वीं वरीय कारोलिना मुचोवा को 6-4, 3-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में पहुंची। खिताबी मुकाबले में ब्राडी की भिड़ंत जापान की ओसाका से होगी। ब्राडी पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। ओसाका ने उन्हें पिछले साल यूएस ओपन के सेमीफाइनल में हराया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed