फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Naomi Osaka beats serena williams in first round of Miami Open

मियामी मास्टर्स में हुआ बड़ा उलटफेर, 21 साल में पहली बार सेरेना हुई पहले ही मुकाबले में बाहर

Fri, 23 Mar 2018 08:38 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Mar 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
 Naomi Osaka beats serena williams in first round of Miami Open
सेरेना विलियम्स - फोटो : file

मियामी ओपन मास्टर्स में जापान की नाओमी ओसाका ने पहले ही दौर में सेरेना विलियम्स को बाहर का रास्ता दिखाकर बड़ा उलटफेर कर दिया है। पिछले सप्ताह इंडियन वेल्स में खिताब जीतने वाली ओसाका ने सवा घंटे तक चले इस मुकाबले में सेरेना को 6-3, 6-2 से हराया। करीब 13 महीने बाद कोर्ट में वापसी कर रही सेरेना का यह चौथा मैच था। 

विज्ञापन


23 ग्रैंड स्लैम अपने नाम कर चुकी सेरेना 21 साल के अपने करियर में पहली बार किसी टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में बाहर हुई हैं। मियामी ओपन के अगले दौर में ओसाका का सामना यूक्रेन की एलिना स्वितोलीना से होगा। 
विज्ञापन


वहीं, इस टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में प्यूर्टो रिको की मोनिका पुग ने ऑस्ट्रेलिया की सामंथा स्टोसुर को सीधे गेम में 6-3, 6-4 से मात देकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। रियो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता मोनिका का अगला मुकाबला डेनमार्क की कैरोलिन वोज्नियाकी के खिलाफ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed