फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   nadal wins us open after beating novak

फिर चला राफा का जादू, जीता 13वां ग्रैंड स्लैम

Tue, 10 Sep 2013 12:09 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 10 Sep 2013 12:09 PM IST
विज्ञापन
nadal wins us open after beating novak

राफेल नदाल का जोरदार फॉर्म जारी हैं और उन्होंने यूएस ओपन जीतकर अपने ग्रैंड स्लैम की संख्या 13 तक पहुंचा दी है।

विज्ञापन


नदाल ने सोमवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में दुनिया के नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराया। नदाल ने तीन घंटे 41 मिनट तक चले मुकाबले में 6-2, 3-6, 6-4, 6-1 से खिताबी जीत हासिल की।

नदाल के लिए यह साल अब तक बेहतरीन रहा है। वह इस सत्र में 10 खिताब जीत चुके हैं और उन्होंने 60 मैच जीते हैं जबकि महज तीन में हार मिली है।

स्पेन के इस बाएं हाथ के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी का यह दूसरा यूएस ओपन खिताब है। इसके साथ ही उनके ग्रैंड स्लैम की संख्या 13 तक पहुंच गई है।

इसके साथ ही वह रोजर फेडरर के विश्व रिकॉर्ड 17 ग्रैंड स्लैम से महज चार खिताब पीछे हैं। जबकि अमेरिका के पूर्व महान खिलाड़ी पिट सैंप्रास के 14 ग्रैंड स्लैम से एक कदम दूर हैं।
विज्ञापन


चोट के कारण सात महीने तक कोर्ट से दूर रह नदाल ने फरवरी में वापसी की थी। नदाल ने इस सत्र में दूसरा ग्रैंड स्लैम जीता है। इससे पहले उन्होंने जून में आठवीं बार फ्रेंच ओपन अपने नाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों दिग्गजों के बीच बीच यह 37वां मुकाबला था। इनमें से नदाल को 22 में जीत मिली है जबकि 15 मुकाबले जोकोविच ने अपने नाम किए हैं। जोकोविच न्यूर्याक में लगातार चौथा फाइनल खेल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed