फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   nadal and sharapova enters 3rd round

नदाल और शारापोवा ने जीत के लिए बहाया पसीना

Thu, 22 Jan 2015 01:52 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 22 Jan 2015 01:52 PM IST
विज्ञापन
nadal and sharapova enters 3rd round

साल के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दिन कोई बड़ा उलटफेर देखने को नहीं मिला और सीडेड खिलाड़ियों ने आसानी से तीसरे राउंड में प्रवेश किया।

विज्ञापन


हालांकि महिला वर्ग में खिताब की दावेदार दूसरी सीड रूस की मारिया शारापोवा और पुरुष वर्ग में तीसरी सीड स्पेन के राफेल नदाल को गैरवरीय खिलाड़ी पर जीत हासिल करने के लिए जरूर खूब पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन


टूर्नामेंट के पहले ही दिन महिला वर्ग में कई उलटफेर देखने को मिले थे और पांचवीं सीड अना इवानोविच सहित कई सीडेड खिलाड़ियों का अभियान थम गया था। हालांकि दूसरे राउंड में शारापोवा उलटफेर से बच गईं और उन्हें रूस की ही एलेक्जांद्रा पोनोवा को हराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शारापोवा ने पहला सेट एकतरफा अंदाज में 6-1 से जीत लिया लेकिन दूसरे में उन्हें 6-4 से हार का सामना करना पड़ा। तीसरे सेट में शारापोवा एक समय 1-4 से पिछड़ गई थीं लेकिन इससे वापसी करते हुए उन्होंने 7-5 से सेट जीतने के साथ ही मैच भी अपने नाम कर लिया।

अन्य मुकाबलों में 10वीं सीड रूस की ही ई मकारोवा ने इटली की रोबार्टा विंसी को 6-2, 6-4 से, सातवीं सीड कनाडा की ई बुचार्ड ने नीदरलैंड की के बर्टेंस को 6-0, 6-3 से और 14वीं सीड इटली की सारा इरानी ने स्पेन की एस सोलेर एस्पिनोसा को 7-6, 6-3 से हराकर तीसरे राउंड में प्रवेश किया।

गैरवरीय खिलाड़ी से हारते-हारते बचे नदाल

nadal and sharapova enters 3rd round

पुरुष वर्ग में भी दिग्गज खिलाड़ियों का कारवां आसानी से तीसरे राउंड में प्रवेश किया। हालांकि पूर्व चैंपियन नदाल अमेरिका के गैरवरीय खिलाड़ी थामस स्मीजेक के खिलाफ हारते-हारते बच गए और किसी तरह 6-2, 3-6, 6-7, 6-3, 7-5 से जीत हासिल करने में सफल रहे।

अन्य मुकाबलों में रिकॉर्ड 17 ग्रैंड स्लैम विजेता दूसरी सीड स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने इटली के सिमोन बोलेली को 3-6, 6-3, 6-2, 6-2 से और छठी सीड ब्रिटेन के एंडी मरे ने ऑस्ट्रेलिया के एम मातोसेविक को आसानी से 6-1, 6-3, 6-2 से हराया।

10वीं सीड बुल्गारिया के ग्रीगोर दिमित्रोव ने स्लोवाकिया के एल लाको को 6-3, 6-7, 6-3, 6-3 से, फ्रांस के रिचर्ड गास्केट ने ऑस्ट्रेलिया के जे डकवर्थ को 6-2, 6-3, 7-5 से और सातवीं सीड चेक गणराज्य के टॉमस बर्डिच ने भी जुर्गेन मेल्जर को 7-6, 6-2, 6-2 से हराकर तीसरे राउंड में प्रवेश किया। हालांकि 20वीं सीड बेल्जियम के डेविड गोफिन को साइप्रस के मार्कस बाघदातिस के हाथों 6-1, 6-4, 4-6, 6-0 से हार का सामना करना पड़ा।

दूसरी ओर, भारतीय खिलाड़ी लिएंडर पेस और सानिया मिर्जा डबल्स मुकाबलों में अपनी-अपनी जोड़ीदारों के साथ दूसरे राउंड में पहुंच गए हैं।


भारत के सबसे अनुभवी खिलाड़ी पेस ने पुरुष डबल्स में दक्षिण अफ्रीका के आर क्लासेन के साथ अमेरिका के आर लिप्सकी और राजीव राम की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-4, 7-6 से जबकि महिला डबल्स में दूसरी सीड सानिया और चीनी ताइपे की सू वे सिएह की जोड़ी ने अर्जेंटीना की एम इरिगोयेन और स्विट्जरलैंड की आर ओपरांडी की गैरवरीय जोड़ी को बेहद एकतरफा मुकाबले में 6-2, 6-0 से रौंदा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed