फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Most Grand slam tournament winners of male and womens category, Rafael nadal created history with 21st grand slam wins

Most Grand Slam winners: नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर रचा इतिहास, जानें सर्वाधिक ग्रैंडस्लैम जीतने वाले पांच पुरुष और महिला खिलाड़ी

Sun, 30 Jan 2022 08:18 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 30 Jan 2022 08:18 PM IST
सार

स्पेनिश दिग्गज राफेल नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 का खिताब जीतकर अपना 21वां ग्रैंडस्लैम जीत लिया है। 35 वर्षीय नडाल ने रविवार को खिताबी मुकाबले में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी रूस के दानिल मेदवेदेव को हराया।

विज्ञापन
Most Grand slam tournament winners of male and womens category, Rafael nadal created history with 21st grand slam wins
फेडरर, जोकोविच और नडाल - फोटो : file

विस्तार

स्पेनिश दिग्गज राफेल नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 का खिताब जीतकर अपना 21वां ग्रैंडस्लैम जीत लिया है। 35 वर्षीय नडाल ने रविवार को खिताबी मुकाबले में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी रूस के दानिल मेदवेदेव को हराया। नडाल ने मेदवेदेव के खिलाफ शुरू के दो सेट गंवाने के बाद जोरदार वापसी की और पांच घंटे 24 मिनट तक चले मुकाबले में 2-6, 6-7(5), 6-4, 6-4, 7-5 से जीत दर्ज की। नडाल इस जीत के साथ अब सबसे अधिक ग्रैंडस्लैम जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच को पीछे छोड़ दिया है। फिलहाल आइए जानते हैं पुरुष और महिला वर्ग में सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों के बारे में।

विज्ञापन

पुरुष वर्ग के चैंपियन

टेनिस इतिहास में पुरुष वर्ग में 151 खिलाड़ियों ने ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट जीते हैं। इनमें 66 खिलाड़ी सिर्फ एक बार ही इस खिताब जीत पाए हैं। जबकि 29 खिलाड़ियों ने पांच और सिर्फ आठ खिलाड़ियों ने 10 या उससे अधिक बार इस टूर्नामेंट को जीता है। 

पुरुष वर्ग में सबसे अधिक ग्रैंडस्लैम जीतने के मामले में अब स्पेन के राफेल नडाल शीर्ष पर पहुंच गए हैं। उनके नाम अब 21 ग्रैंडस्लैम जीत का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उनके बाद स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और सर्बिया के नोवाक जोकोविच संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर कायम हैं। दोनों खिलाड़ियों के नाम 20-20 ग्रैंडस्लैम जीतने का रिकॉर्ड है। अमेरिकी दिग्गज पीट संप्रास (14) और ऑस्ट्रेलियाई स्टार रॉय इमर्सन (12) चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। 
 

खिलाड़ी कुल  ऑस्ट्रेलियन ओपन फ्रेंच ओपन यूएस ओपन विंबलडन
राफेल नडाल 21 2 13 4 2
नोवाक जोकोविच 20 9 2 3 6
रोजर फेडरर 20 6 1 5 8
पीट संप्रास 14 2 - 5 7
रॉय इमर्सन 12 6 2 2 2

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला वर्ग की विजेता

महिला वर्ग में बता करें तो 126 खिलाड़ियों ने आज तक ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट जीते हैं। इनमें 51 ने सिर्फ एक बार, 30 खिलाड़ियों ने पांच या उससे अधिक बार और सिर्फ सात खिलाड़ियों ने 10 या उससे अधिक बार इन खिताबों पर कब्ज़ा जमाया है। 

यहां दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मारग्रेट कोर्ट ने सबसे अधिक रिकॉर्ड 24 ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम किये हैं। इनके बाद इस सूची में दूसरे स्थान पर अमेरिकी दिग्गज सेरेना विलियम्स हैं जिन्होंने 23 खिताब जीते हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के बाद स्टेफी ग्राफ (22), हेलेन विल्स (19) और क्रिस एवर्ट (18) क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर काबिज हैं। 
 

खिलाड़ी कुल  ऑस्ट्रेलियन ओपन फ्रेंच ओपन यूएस ओपन विंबलडन
मारग्रेट कोर्ट 24 11 5 5 3
सेरेना विलियम्स 23 7 3 6 7
स्टेफी ग्राफ 22 4 6 5 7
हेलेन विल्स 19 0 4 7 8
क्रिस एवर्ट 18 2 7 6 3

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed