फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Monte Carlo Masters Tennis: Alcaraz reaches quarterfinals, Rudd-Fokina suffers upset

Monte Carlo Masters Tennis: अल्काराज मोंटे कार्लो मास्टर्स के क्वार्टरफाइनल में, रूड-फोकिना उलटफेर के शिकार

Fri, 11 Apr 2025 10:39 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोनाको
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोनाको Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 11 Apr 2025 10:39 AM IST
सार

चौथे वरीय कैस्पर रूड को एलेक्सेई पोपीरिन ने 6-4, 3-6, 7-5 से पराजित किया जबकि पांचवें वरीय जैक ड्रेपर को एलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना ने 6-3, 6-7 (6), 6-4 से मात दी।

विज्ञापन
Monte Carlo Masters Tennis: Alcaraz reaches quarterfinals, Rudd-Fokina suffers upset
कार्लोस अल्काराज - फोटो : Twitter

विस्तार

दूसरे वरीय कार्लोस अल्काराज ने बृहस्पतिवार को यहां क्वालीफायर डेनियल अल्टमेयर पर जीत दर्ज कर मोंटे कार्लो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


तीसरी रैंकिंग पर काबिज अल्काराज ने 10 ब्रेक प्वाइंट में से नौ बचाते हुए अल्टमेयर पर 6-3, 6-1 से जीत दर्ज की।

स्पेन के इस खिलाड़ी का सामना अब शुक्रवार को आर्थर फिल्स से होगा जिन्होंने राउंड 16 में 2023 चैंपियन आंद्रे रूबलेव पर 6-2, 6-3 से फतह हासिल की।

गुरुवार को दो और वरीय खिलाड़ियों को उलटफेर का सामना करना पड़ा। चौथे वरीय कैस्पर रूड को एलेक्सेई पोपीरिन ने 6-4, 3-6, 7-5 से पराजित किया जबकि पांचवें वरीय जैक ड्रेपर को एलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना ने 6-3, 6-7 (6), 6-4 से मात दी। डेविडोविच का सामना क्वार्टरफाइनल में पोपीरिन से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed