{"_id":"61bf06b5eb9db402895cb4a8","slug":"missing-chinese-player-case-peng-shuai-new-unverfied-video-shared-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"Missing Chinese Player case: चीनी पत्रकार ने शेयर किया पेंग शुआई का नया वीडियो, खेल से जुड़े कार्यक्रम में शामिल हुईं","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Missing Chinese Player case: चीनी पत्रकार ने शेयर किया पेंग शुआई का नया वीडियो, खेल से जुड़े कार्यक्रम में शामिल हुईं
Sun, 19 Dec 2021 03:47 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 19 Dec 2021 03:47 PM IST
सार
चीन के स्थानीय पत्रकार पेंग शुआई का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बास्केटबॉल खिलाड़ी याओ मिंग के साथ बात करती नजर आ रही हैं। हालांकि अभी तक इस वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
पेंग शुआई
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन की स्टार टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई का नया वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। यह वीडियो चीन के एक स्थानीय पत्रकार ने शेयर किया है। इस वीडियो में शुआई चीन के बास्केटबॉल खिलाड़ी याओ मिंग के साथ बात करती नजर आ रही हैं। हालांकि इस वीडियो के सही या गलत होने की पुष्टि नहीं हुई है। इस वीडियो को शेयर करते हुए स्थानीय पत्रकार ने बताया कि यह वीडियो उनके एक दोस्त ने शेयर किया था। पेंग शंघाई में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता के प्रमोशन के लिए आयोजित इवेंट में पहुंची थी। इसी दौरान उनका यह वीडियो रिकॉर्ड किया गया।
पेंग ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के अधिकारी पर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। इसके बाद वो अचानक गायब हो गईं और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महिला टेनिस संघ सहित कई खिलाड़ियों ने उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए थे। मामले के बढ़ने पर पेंग ने ओलंपिक कमेटी के अध्यक्ष थॉमस बाक से भी बातचीत की थी।
विज्ञापन
शुआई का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें वो याओ को ध्यान से सुन रही हैं। सात सेकेंड के इस वीडियो में वो मुस्कुराती हुई दिख रही हैं। इसके साथ ही पेंग की एक फोटो भी शेयर की गई है, जिसमें वो चार खिलाड़ियों के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो में पेंग और याओ के अलावा ओलंपिक सेलिंग चैंपियन जू लीजिया और पूर्व टेबल टेनिस खिलाड़ी वांग लिक्विन भी नजर आ रही हैं। ये चारों खिलाड़ी एफआईएस अंतर्राष्ट्रीय स्कीइंग चीन टूर के बैनर के सामने खड़े हैं। फोटो में शंघाई का यंगपू ब्रिज भी दिख रहा है।
कैसे गायब हुई पेंग
पेंग ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कम्यूनिस्ट पार्टी के अधिकारी पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। जल्द ही उनकी पोस्ट के स्क्रीनशॉट देश के बाहर आ गए और महिला टेनिस संघ ने इन आरोपों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की थी। इसके बाद पेंग कुछ समय के लिए गायब हो गईं। विदेशों में बवाल होने के बाद चीन पर दबाव बढ़ा और पेंग ने वीडियो कॉल पर ओलंपिक समिति के अध्यक्ष से बात की।

Chinese tennis star player Peng Shuai talked with former NBA star Yao Ming in Shanghai this morning pic.twitter.com/8gpYFAt0dE
— Macau LI (@CQFDSJAGC) December 19, 2021