{"_id":"5e555f448ebc3ef40724ec51","slug":"mary-pierce-says-no-domination-in-womens-tennis-is-good-for-sports","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला टेनिस में किसी का दबदबा न होना खेल के लिए अच्छा : मैरी पियर्स","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
महिला टेनिस में किसी का दबदबा न होना खेल के लिए अच्छा : मैरी पियर्स
Wed, 26 Feb 2020 07:51 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 26 Feb 2020 07:51 AM IST
विज्ञापन
टेनिस स्कैंडल
- फोटो : ट्विटर
चार बार की ग्रैंडस्लैम विजेता फ्रांस की मेरी पियर्स ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सर्किट में महिला वर्ग में किसी भी खिलाड़ी का दबदबा नहीं होना खेल के लिए अच्छा है क्योंकि अनिश्चितता से रोमांच बना रहता है। पिछले 13 महिला ग्रैंडस्लैम एकल टूर्नामेंट में 11 अलग-अलग विजेता देखने को मिले हैं जो दर्शाता है कि पिछले तीन साल में कोई भी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय सर्किट पर दबदबा नहीं बना पाई।
विज्ञापन
फ्रेंच ओपन की जूनियर वाइल्ड कार्ड सीरीज के यहां चल रहे मुकाबलों के लिए पहुंची इस ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट की ब्रांड दूत पियर्स ने कहा, ‘यह अच्छा है कि किसी भी खिलाड़ी का दबदबा नहीं है। जब टूर्नामेंट शुरू होता है तो किसी को नहीं पता होता कि कौन खिताब जीतेगा। युवा खिलाड़ी लगातार अच्छी प्रदर्शन कर रहीं हैं और स्तर में सुधार कर रही हैं।’
विज्ञापन
आगामी फ्रेंच ओपन में महिला वर्ग के विजेता के बारे में पूछने पर पियर्स ने कहा, ‘अगर आप पुरुष एकल के बारे में पूछते तो शायद मैं आसानी से कह सकती थी कि राफेल नडाल खिताब जीतेंगे। लेकिन महिला वर्ग में किसी का भी नाम लेना आसान नहीं है क्योंकि कोई भी खिलाड़ी जीत सकती है।’
विज्ञापन