{"_id":"d65b46463930e84055da078bbc4635d9","slug":"mariya-sharapova-won-french-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारापोवा बनीं फ्रेंच ओपन चैंपियन","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
शारापोवा बनीं फ्रेंच ओपन चैंपियन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नेटवर्क, पेरिस।
Updated Sun, 08 Jun 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन
पूर्व चैंपियन और पिछले साल की उपविजेता रूस की मारिया शारापोवा ने हमवतन सिमोना हालेप को हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।
विज्ञापन
सातवीं सीड शारापोवा ने पहले सेट में मिली आसानी जीत के बाद टाईब्रेकर तक खिंचे दूसरे सेट में चौथी सीड हालेप को 6-4, 6-7, 6-4 से हराकर दूसरी बार खिताब पर अपना कब्जा जमाया। दुनिया की पूर्व नंबर वन शारापोवा इससे पहले 2012 में यह खिताब जीत चुकी हैं जबकि पिछले साल उन्हें उपविजेता रहकर संतोष करना पड़ा था।
विज्ञापन
पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में पहुंची हालेप ने शारापोवा को दूसरे सेट में जबरदस्त टककर दी और टाईब्रेकर में जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन
लेकिन शारापोवा ने तीसरे सेट में अपने अनुभव का भरपूर इस्तेमाल करते हुए आखिरकार फिर से खिताब कब्जा जमा लिया। शारापोवा के कैरियर का यह पांचवां ग्रैंड स्लैम खिताब है।