फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   many tennis match may fix With Wimbeldon.

विंबल्डन समेत विश्व टेनिस के बड़े मुकाबलों में फिक्सिंग का शक

Mon, 18 Jan 2016 02:15 PM IST
Updated Mon, 18 Jan 2016 02:15 PM IST
विज्ञापन
many tennis match may fix With Wimbeldon.

बीबीसी ने उन खुफिया फाइलों को देखा है जिनमें विश्व टेनिस के शीर्ष मुकाबलों में मैच फिक्सिंग के सबूत मौजूद हैं।

विज्ञापन


बजफीड के साथ की गई जांच में ये पता चला है कि पिछले 10 सालों में कम से कम 16 शीर्ष खिलाड़ियों के खिलाफ ये शिकायत दर्ज की गई है कि उनपर शक है कि वो जानबूझकर मैच हार रहे हैं।

इस तरह की शिकायत विंबल्डन के कुछ मैचों से भी संबंधित हैं। लेकिन शिकायत के बावजूद इन सभी खिलाड़ियों पर किसी तरह की रोक नहीं लगाई गई। इनमें से कुछ खिलाड़ी ग्रैंड स्लैम टाइटिल विजेता रहे हैं।
विज्ञापन

विंबल्डन पर भी शक

many tennis match may fix With Wimbeldon.

बीबीसी और बजफीड न्यूज को जो दस्तावेज मुहैया करवाये गए हैं उनमें 2007 की एक जांच रिपोर्ट भी शामिल है। ये जांच एसोशिएशन ऑफ़ टेनिस प्रोफ़ेशनल (एटीपी) ने शुरू करवाई थी।

इस जांच समिति का काम था कि वो निकालाई देविदेको और मार्टिन वास्लयो आर्गुल्यो के बीच हुए खेल में कथित सट्टेबाजी के मामले की जांच करे।

इन दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ किसी तरह का सबूत नहीं हासिल हुआ लेकिन जांच का दायरा बड़ा कर दिया गया जिसमें कई बड़े खिलाड़ी और सट्टेबाजों के नाम थे।

दस्तावेजो की जांच में रूस, उत्तरी इटली और सिसली में सट्टेबाज़ गिरोह की मौजूदगी सामने आई और ऐसे मैचों की भी बात सामने आई जो फ़िक्स किए गए थे। इनमें से तीन ऐसे मुक़ाबले विंबल्डन से संबंधित थे।

2008 में दिए गए एक रिपोर्ट में जांच दल ने कहा था कि इन खेलों में शामिल 28 खिलाड़ियों के खिलाफ जांच होनी चाहिए। लेकिन वो मामला आगे नहीं बढ़ पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed