{"_id":"6457ce999fdaa24ccf058033","slug":"madrid-open-sabalenka-became-champion-by-defeating-swiatek-won-third-title-in-this-season-and-13th-career-2023-05-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Madrid Open: स्वियातेक को हराकर सबालेंका बनीं चैंपियन, इस सत्र में तीसरा और करियर का 13वां खिताब जीता","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Madrid Open: स्वियातेक को हराकर सबालेंका बनीं चैंपियन, इस सत्र में तीसरा और करियर का 13वां खिताब जीता
Sun, 07 May 2023 09:45 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 07 May 2023 09:45 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन सबालेंका का यह इस सत्र में तीसरा और कॅरिअर का कुल 13वां खिताब है।
विज्ञापन
आर्यना सबालेंका
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दुनिया में शीर्ष रैंकिंग की दो खिलाड़ियों के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में आर्यना सबालेंका ने इगा स्वियातेक को हराकर मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल का खिताब जीता। विश्व में दूसरी रैंकिंग की खिलाड़ी सबालेंका ने तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में शीर्ष रैंकिंग वाली स्वियातेक को 6-3, 3-6, 6-3 से हराया।
बेलारूस की खिलाड़ी सबालेंका दो सप्ताह पहले स्टुटगार्ट ओपन के फाइनल में हार गई थी और इससे पहले वह पोलैंड की अपनी प्रतिद्वंदी स्वियातेक के खिलाफ क्लेकोर्ट पर खेले गए तीन मुकाबलों में जीत दर्ज नहीं कर पाई थी। उन्होंने हालांकि यहां आक्रामक रवैया दिखाया तथा ढाई घंटे तक चले मैच में जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन सबालेंका का यह इस सत्र में तीसरा और कॅरिअर का कुल 13वां खिताब है।