फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Madrid Open: Alcarez beats player Adrian in first round

मैड्रिड ओपन : कार्लोस को 18वें जन्मदिन पर नडाल से टक्कर का तोहफा

Wed, 05 May 2021 03:02 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 05 May 2021 03:02 AM IST
सार

  • घरेलू दर्शकों के सामने आज अपने आदर्श खिलाड़ी के खिलाफ खेलेंगे अल्कराज  
  • पहली जीत दर्ज की कॅरिअर की कार्लोस ने एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट में  

विज्ञापन
Madrid Open: Alcarez beats player Adrian in first round
राफेल नदाल - फोटो : social media

विस्तार

बचपन में जिस खिलाड़ी को देखकर रैकेट पकड़ा हो, अपने 18वें जन्मदिन पर उसी आदर्श खिलाड़ी से मुकाबले का मौका मिले तो उससे बड़ा तोहफा और क्या हो सकता है। स्पेन के कार्लोस अलकारेज के लिए बुधवार का दिन कॅरिअर का सबसे खास होगा। इस दिन उनके बचपन का सपना जो सच होने जा रहा है।  

विज्ञापन


दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी और हमवतन राफेल नडाल से घरेलू दर्शकों के सामने मैड्रिड ओपन के दूसरे दौर में कार्लोस की टक्कर होगी। इसे लेकर वह खासे उत्साहित हैं। दुनिया के 120वें नंबर के खिलाड़ी कार्लोस ने पहले दौर में 34वें नंबर के फ्रांस के एड्रियन मन्नारिनो को 6-4,6-0 से हराया।
विज्ञापन


कार्लोस की यह एटीपी मास्टर्स 1000 के मुख्य दौर में पहली जीत है। शीर्ष वरीय नडाल यहां छठे खिताब के लिए उतरेंगे। वह बार्सिलोना में 12वां खिताब जीतने के बाद यहां खेलेेेंगे जो उनके कॅरिअर की टूर लेवर की 87वीं ट्रॉफी थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


तोड़ा नडाल का 17 साल पुराना रिकॉर्ड 
17 वर्षीय कार्लोस ने अपने पहले ही मुकाबले में नडाल का 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में जीत दर्ज करने वाले पहले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। नडाल ने 2004 में 18 साल की उम्र में यहां पहला मैच जीता था।

निशिकोरी भी दूसरे दौर में 
जापान के कई निशिकोरी और इटली के 19 वर्षीय यानिक सिनेर ने भी पहली बाधा पार कर ली। निशिकोरी ने रूस के कारेन खाचानोव को 6-7, 6-2,6-2 से मात दी। सिनेर अर्जेंटीना के गुइडो पेला के मुकाबले के बीच से हटने से आगे बढ़े।

गुइडो जब मुकाबले से हटे तब सिनेर ने पहला सेट 6-2 से जीता था और दूसरा 4-4 से बराबर था। अन्य मैचों में जॉन मिलमैन ने हुर्बट हुर्काज को 5-7, 7-6,6-3 से, क्रिस्टियन गारिन ने फर्नांडो वर्दास्को को 6-1,6-4 से और कैस्पर रूड ने फेलिक्स अगुर को 6-1,6-4 से शिकस्त देकर दूसरे दौर में जगह बनाई।

अंतिम-16 में हारीं हालेप 
दो बार की चैंपियन सिमोना हालेप को अंतिम-16 में हार का सामना करना पड़ा। दुनिया की नंबर तीन खिलाड़ी हालेप को तीसरे दौर में बेल्जियम की इलिस मर्टेंस के हाथों 6-4,5-7,5-7 से हार मिली। मर्टेंस का क्वार्टर फाइनल में सामना अर्याना सबालेंका से होगा, जिन्होंने अमेरिका की जेसिका पेगुलका को 6-1,6-2 से हराया।


यह मेरे जन्मदिन का सबसे अच्छा तोहफा है। यह सपना है जो सच हो गया। स्पेनिश लोगों के सामने मैड्रिड में राफा के खिलाफ खेलने के इस पल को कभी नहीं भूल पाऊंगा। उनसे सीखने को मिलेगा। मैं नहीं जानता इस भाव को में अभी कैसे बयां करूं। -कार्लोस अलकारेज    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed