फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Leander Paes won semifinal match in australia open

पेस-हिंगिस मिक्स्ड डबल्स खिताब से एक जीत दूर

Sat, 31 Jan 2015 04:01 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 31 Jan 2015 04:01 PM IST
विज्ञापन
Leander Paes won semifinal match in australia open

भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने अपने 15वें ग्रैंड स्लैम खिताब की दहलीज पर कदम रख दिया है। पेस ने स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिक्स्ड डबल्स वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

विज्ञापन


सातवीं वरीयता प्राप्त पेस-हिंगिस की जोड़ी ने ताइपे की सु वेई और उरुग्वे के पाब्लो क्यूएवास की गैर वरीय जोड़ी को एक घंटे 14 मिनट तक चले मुकाबले में 7-5, 6-4 से शिकस्त दी।
विज्ञापन


पेस-हिंगिस ने हाल ही में रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर रह चुकी वेई की सर्विस मैच में तीन बार ब्रेक की। सातवीं वरीयता प्राप्त इंडो-स्विस जोड़ी के पास पहले ही गेम में सर्विस ब्रेक का मौका था, लेकिन हिंगिस बैकहैंड विनर लगाने का मौका चूक गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे गेम में पेस की सर्विस ब्रेक हो गई, जिसके बाद विपक्षी जोड़ी ने 2-0 की बढ़त बना ली। पेस- हिंगिस ने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा आैर पहला सेट अपने नाम कर लिया। पेस-हिंगिस ने दूसरे सेट की शुरुआत में ही वेई-पाब्लो की सर्विस ब्रेक कर दी और अपनी बढ़त 3-1 की कर दी। इसके बाद यह सेट और फाइनल का टिकट हासिल करने में इस जोड़ी को अधिक देर नहीं लगी।

फाइनल में पेस-हिंगिस का सामना अब तीसरी वरीयता प्राप्त क्रिस्टीना और डेनियल नेस्टर की जोड़ी से होगा, जिन्होंने अन्य सेमीफाइनल में टॉप सीड सानिया और ब्राजील के सोआरेस को कड़े संघर्ष के बाद 3-6, 6-2, 10-8 से मात दी।

हालांकि ऑल इंडिया फाइनल की उम्मीदें तब ध्वस्त हो गईं जब सानिया और ब्रूनो सोआरेस की जोड़ी को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।
जोकोविच भी पहुंचे फाइनल में
दुनिया के शीर्ष पुरुष टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने गत चैंपियन स्विट्जरलैंड के स्टेनिसलास वावरिंका को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष सिंगल्स के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।


सर्बिया के जोकोविच ने सेमीफाइनल में वावरिंका को पांच सेट तक चले कड़े मुकाबले में 7-6, 3-6, 6-4, 4-6, 6-0 से मात दी। हालांकि चौथे सेट तक दोनों के बीच जोरदार संघर्ष देखने को मिला, लेकिन पांचवां और निर्णायक सेट पूरी तरह एकतरफा रहा।

खिताब के लिए उनकी भिड़ंत छठी वरीयता प्राप्त ब्रिटेन के एंडी मरे से होगी जो पहले ही फाइनल में जगह बना चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed