{"_id":"e148b63cc417bd6dc809171a3b957c3a","slug":"leander-paes-win-his-match-in-chennai-open-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन्नई ओपन में पेस ने की जीत से शुरुआत","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
चेन्नई ओपन में पेस ने की जीत से शुरुआत
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 06 Jan 2016 11:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के श्रेष्ठ खिलाड़ियों में एक भारत के लिएंडर पेस का चेन्नई ओपन में आगाज जीत के साथ हुआ। वह युगल मुकाबले में हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
दूसरी वरीयता प्राप्त भारत के लिएंडर पेस और उनके स्पेनिश जोड़ीदार मार्सेल ग्रेनोलर्स ने चेन्नई ओपन में टेरो डेनियल और जॉन मिलमैन को 6-2, 6-3 से हराकर जीत से शुरुआत की।
विज्ञापन
डेनियल और मिलमैन को स्टेनिस्लास वावरिंका और गुलईरमो गार्सिया लोपेज के अंतिम समय में नाम वापस लेने के कारण शामिल किया गया था। पेस और मार्सेल ने एक घंटे में मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
डेनियल और मिलमैन ने पहले गेम में पेस और मार्सेल की सर्विस तोड़ी लेकिन उसके बाद पेस-मार्सेल ने 4-1 की बढ़त बना ली। दूसरे सेट में एक समय स्कोर 3-3 से बराबरी पर था।
रामकुमार जीते, सोमदेव हारे
वाइल्डकार्ड प्रवेशधारी रामकुमार रामनाथन ने एटीपी चेन्नई ओपन में अपने कैरियर की दूसरी शानदार जीत दर्ज करते हुए दुनिया के 98वें नंबर के स्पेनिश खिलाड़ी डेनियलन गिमेनो ट्रेवर को पहले राउंड में 6-2, 6-0 से हरा दिया।
दूसरे दौर में उनका मुकाबला दुनिया के 12वें नंबर के खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन से होगा। मुकाबला लगभग एक घंटा चला।
इक्कीस वर्षीय रामकुमार ने कहा कि मुझे इतनी आसान जीत की उम्मीद नहीं थी। मैंने हर अंक के लिए कड़ा प्रयास किया। उन्होंने कहा कि मैं फिटनेस पर काफी ध्यान दे रहा हूं और रोजाना तीन-चार घंटे ट्रेनिंग करता हूं।
मेरा लक्ष्य इस साल शीर्ष सौ खिलाड़ियों में आना है। रामकुमार ने इससे पहले पिछले साल चेन्नई ओपन में सोमदेव देववर्मन को हराया था। तब वह शीर्ष सौ खिलाड़ियों में शामिल थे।
इससे पहले मंगलवार को अन्य भारतीय सोमदेव देववर्मन को रूस के आंद्रेव रूबलेव के खिलाफ कड़े मुकाबले में 3-6, 6-3, 3-6 से हार का सामना करना पड़ा।
सितंबर 2014 से सोमदेव एटीपी टूर में मुख्य ड्रॉ में एक भी एकल मुकाबला नहीं जीत पाए हैं। तब उन्होंने चीन के शिन जाओ को हराया था।