फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   leander paes win his match in chennai open

चेन्नई ओपन में पेस ने की जीत से शुरुआत

Wed, 06 Jan 2016 11:49 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 06 Jan 2016 11:49 AM IST
विज्ञापन
leander paes win his match in chennai open

दुनिया के श्रेष्ठ खिलाड़ियों में एक भारत के लिएंडर पेस का चेन्नई ओपन में आगाज जीत के साथ हुआ। वह युगल मुकाबले में हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन


दूसरी वरीयता प्राप्त भारत के लिएंडर पेस और उनके स्पेनिश जोड़ीदार मार्सेल ग्रेनोलर्स ने चेन्नई ओपन में टेरो डेनियल और जॉन मिलमैन को 6-2, 6-3 से हराकर जीत से शुरुआत की।
विज्ञापन


डेनियल और मिलमैन को स्टेनिस्लास वावरिंका और गुलईरमो गार्सिया लोपेज के अंतिम समय में नाम वापस लेने के कारण शामिल किया गया था। पेस और मार्सेल ने एक घंटे में मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेनियल और मिलमैन ने पहले गेम में पेस और मार्सेल की सर्विस तोड़ी लेकिन उसके बाद पेस-मार्सेल ने 4-1 की बढ़त बना ली। दूसरे सेट में एक समय स्कोर 3-3 से बराबरी पर था।  

रामकुमार जीते, सोमदेव हारे
वाइल्डकार्ड प्रवेशधारी रामकुमार रामनाथन ने एटीपी चेन्नई ओपन में अपने कैरियर की दूसरी शानदार जीत दर्ज करते हुए दुनिया के 98वें नंबर के स्पेनिश खिलाड़ी डेनियलन गिमेनो ट्रेवर को पहले राउंड में  6-2, 6-0 से हरा दिया।


दूसरे दौर में उनका मुकाबला दुनिया के 12वें नंबर के खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन से होगा। मुकाबला लगभग एक घंटा चला।

इक्कीस वर्षीय रामकुमार ने कहा कि मुझे इतनी आसान जीत की उम्मीद नहीं थी। मैंने हर अंक के लिए कड़ा प्रयास किया। उन्होंने कहा कि मैं फिटनेस पर काफी ध्यान दे रहा हूं और रोजाना तीन-चार घंटे ट्रेनिंग करता हूं।

मेरा लक्ष्य इस साल शीर्ष सौ खिलाड़ियों में आना है। रामकुमार ने इससे पहले पिछले साल चेन्नई ओपन में सोमदेव देववर्मन को हराया था। तब वह शीर्ष सौ खिलाड़ियों में शामिल थे।

इससे पहले मंगलवार को अन्य भारतीय सोमदेव देववर्मन को रूस के आंद्रेव रूबलेव के खिलाफ कड़े मुकाबले में 3-6, 6-3, 3-6 से हार का सामना करना पड़ा।

सितंबर 2014 से सोमदेव एटीपी टूर में मुख्य ड्रॉ में एक भी एकल मुकाबला नहीं जीत पाए हैं। तब उन्होंने चीन के शिन जाओ को हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed