{"_id":"5edae8e257ab3d263e2084a8","slug":"leander-paes-wants-to-complete-100-grand-slam-appearances","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ तीन कदम दूर...ग्रैंडस्लैम के शतक पर लिएंडर पेस की निगाहें","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
सिर्फ तीन कदम दूर...ग्रैंडस्लैम के शतक पर लिएंडर पेस की निगाहें
Sat, 06 Jun 2020 06:22 AM IST
संदीप भट्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sat, 06 Jun 2020 06:22 AM IST
विज्ञापन
लिएंडर पेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंटों का शतक करने से सिर्फ तीन टूर्नामेंट दूर हैं लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण खेल प्रतियोगिताएं ठप होने से इस उपलब्धि को हासिल करने को लेकर उनके मन में अनिश्चितता बरकरार है। अपने शानदार कॅरिअर में 18 गैंडस्लैम खिताब जीत चुके पेस टोक्यो ओलंपिक में खेलकर रिकॉर्ड भी बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
पेस ने पिछले साल कहा था कि 2020 उनके कॅरिअर का आखिरी साल होगा और वह आठवीं बार ओलंपिक में खेलकर संन्यास ले लेंगे। कोरोना के कारण चार साल में होने वाले इन खेलों को एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
पेस ने टेबल टेनिस खिलाड़ी मुदित दानी के ‘चैट शो’‘स्पॉटलाइट’ में कहा, ‘ओलंपिक में अभी काफी समय है। मुझे नहीं लगता कि टेनिस टूर्नामेंट जुलाई या अगस्त तक शुरू हो पाएंगे। यह शायद अक्तूबर या नवंबर से शुरू हो, अभी किसी को कुछ नहीं पता। मैं और मेरी टीम बहुत अच्छी तरह से तैयार हैं कि जब लॉकडाउन खुलेगा तब हम उसका मूल्यांकन करेंगे और तय करेंगे हमें 2021 में खेलना चाहिए या नहीं।’ पेस 17 जून को 47 साल के हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह एक और उपलब्धि को हासिल करना चाहेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘मैंने 97 गैंडस्लैम टूर्नामेंट खेले हैं, ऐसे में अगर मैं तीन और खेल लूंगा तो यह 100 हो जाएगा। इस बारे में सोच कर मैं प्रेरित (खेल जारी रखने को लेकर) होता हूं। इसके अलावा मैं आठवीं बार ओलंपिक में भी जाना चाहूंगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके की सबसे ज्यादा ओलंपिक खेलने वालों में एक भारतीय शीर्ष पर है।’