{"_id":"5e4432738ebc3ee60f164aa3","slug":"leander-paes-enthralls-crowd-prajnesh-stretched-in-bengaluru-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिएंडर पेस और एबडेन जीते, प्रजनेश भी अगले दौर में पहुंचे","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
लिएंडर पेस और एबडेन जीते, प्रजनेश भी अगले दौर में पहुंचे
Thu, 13 Feb 2020 07:48 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 13 Feb 2020 07:48 AM IST
विज्ञापन
लिएंडर पेस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के अनुभवी खिलाड़ी लिएंडर पेस और उनके जोड़ीदार मैथ्यू एबडेन ने बुधवार को यहां पुरुष युगल में सीधे सेटों में जीत के साथ बेंगलुरू ओपन के दूसरे दौर में जगह बनाई। संभवत: भारत में अपना अंतिम एटीपी टूर्नामेंट खेल रहे पेस और आस्ट्रेलिया के एबडेन ने पहले दौर में स्लोवेनिया के ब्लाज रोला और चीन के झिझेन झांग की जोड़ी को 7-6(2), 6-4 से हराया।
विज्ञापन
इस बीच भारत के शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ी और गत चैंपियन सातवें वरीय प्रजनेश गुणेश्वरन ने पुरुष एकल के कड़े मुकाबले में जर्मनी के सबेस्टियन फानसेलो को 6-2, 4-6, 6-4 हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। रामनाथन रामकुमार ने क्वालीफायर अभिनव शानमुगम को 6-1, 6-3 से हराया जबकि सिद्धार्थ रावत ने ऋषि रेड्डी को 6-2, 6-2 से शिकस्त दी।
विज्ञापन