{"_id":"5c470460bdec227389634899","slug":"leander-paes-and-stosur-lost-in-second-round-indias-campaign-in-australian-open-ended","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेस-स्टोसुर की दूसरे राउंड में करारी हार, ऑस्ट्रेलियन ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
पेस-स्टोसुर की दूसरे राउंड में करारी हार, ऑस्ट्रेलियन ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त
Tue, 22 Jan 2019 05:24 PM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Tue, 22 Jan 2019 05:24 PM IST
विज्ञापन
लिएंडर पेस और समांथा स्टोसुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुभवी लिएंडर पेस और उनकी जोड़ीदार समांथा स्टोसुर को मंगलवार को मिश्रित युगल स्पर्धा के दूसरे दौर में शिकस्त का सामना करना पड़ा। पेस की हार के साथ ही ऑस्ट्रेलियन ओपन में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
पेस और स्टोसुर की गैरी वरीय जोड़ी को एना लेना ग्रोएनेफेल्ड और रॉबर्ट फराह से शिकस्त मिली। पेस-स्टोसुर की जोड़ी 6-4, 4-6 और 10-8 से परास्त हुई। पेस और स्टोसुर ने पहला सेट 6-4 से अपने नाम किया। इसके बाद दूसरे सेट में वह 4-6 से हारी। पांचवी वरीय जर्मन-कोलंबियाई जोड़ी के साथ तीसरा सेट टाईब्रेक में गया, जहां पेस-स्टोसुर को 8-10 से शिकस्त झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
क्विटोवा ने सेमीफाइनल में की धमाकेदार एंट्री
आठवीं वरीय पेट्रा क्विटोवा ने एश्ले बार्टी को मात देकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। दो बार की विंबलडन चैंपियन क्विटोवा ने बार्टी को 6-1, 6-4 से मात दी। अब सेमीफाइनल में उनका मुकाबला अमेरिका की डेनियल कोलिंस से होगा।
विज्ञापन