{"_id":"5a64c6d44f1c1b8d268b5a4c","slug":"leander-paes-and-purav-raja-lose-in-pre-quarters-and-out-of-the-australian-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेस-राजा की जोड़ी आस्ट्रेलिया ओपन से हुए बाहर, प्री क्वार्टर फाइनल में मिली हार","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
पेस-राजा की जोड़ी आस्ट्रेलिया ओपन से हुए बाहर, प्री क्वार्टर फाइनल में मिली हार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
लिएंडर पेस और पूरव राजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के दिग्गज स्टार टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और उनके जोड़ीदार पूरव राजा आस्ट्रेलिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल प्री क्वार्टर फाइनल में हारकर टुर्नामेंट से बाहर हो गए। पेस-राजा की जोड़ी को युआन सेबस्टियन कबाल और रोबर्ट फराह की जोड़ी के खिलाफ सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा। एक घंटे 9 मिनट चले एकतरफा मुकाबले में पेस-राजा की जोड़ी को 11वीं वरीय जोड़ी कबाल-फराह ने 1-6 2-6 से हराया।
विज्ञापन
पेस और राजा को पहले सेट में दो जबकि दूसरे सेट में तीन ब्रेक प्वाइंट मिले लेकिन यह जोड़ी इनमें से एक का भी फायदा नहीं उठा पाई। भारतीय जोड़ी ने दूसरे दौर में ब्रूनो सोरेस और जेमी मरे की पांचवीं वरीय जोड़ी को हराकर उलटफेर किया था।
विज्ञापन
इस भारतीय जोड़ी का एक साथ यह सिर्फ दूसरा ग्रैंडस्लैम है। अमेरिकी ओपन 2017 में यह जोड़ी दूसरे दौर में हार गई थी। पेस एक साल से भी अधिक समय से किसी ग्रैंडस्लैम के क्वार्टर फाइनल में नहीं खेले हैं। उन्होंने पिछली बार मार्सिन मात्कोवस्की के साथ मिलकर 2016 में फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी जहां उन्हें माइक और बाब ब्रायन के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन