{"_id":"6a9d98f7cf28aa82f0023d6c","slug":"india-were-assured-of-at-least-two-medals-in-world-archery-para-series-sheetal-devi-dominant-2026-09-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज: भारत के दो पदक पक्के, शीतल देवी ने कंपाउंड क्वालिफिकेशन में शानदार प्रदर्शन किया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज: भारत के दो पदक पक्के, शीतल देवी ने कंपाउंड क्वालिफिकेशन में शानदार प्रदर्शन किया
Sun, 06 Sep 2026 10:16 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 06 Sep 2026 10:16 PM IST
सार
भारतीय पैरा तीरंदाजों ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में दो पदक पक्के कर लिए हैं। इस दौरान स्टार खिलाड़ी शीतल देवी ने क्वालिफिकेशन में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
शीतल देवी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने रविवार को युगल गर्ग, पवन कुमार और तंवी इंगले के सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण के दूसरे दिन दृष्टिबाधित वर्ग 1 में कम से कम दो पदक पक्के कर लिए। दृष्टिबाधित वर्ग 1 स्पर्धा में भारत के शानदार प्रदर्शन के साथ कंपाउंड वर्ग के तीरंदाजों ने भी क्वालिफिकेशन में दबदबा बनाया। दुनिया की नंबर एक और मौजूदा विश्व चैंपियन शीतल देवी ने महिला वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि भारतीय पुरुष और महिला टीम ने भी शीर्ष वरीयता हासिल की।
विज्ञापन
शीतल ने क्वालिफिकेशन में हासिल की शीर्ष वरीयता
जम्मू की बिना हाथ वाली पैरा तीरंदाज शीतल ने 720 में से 698 अंक हासिल कर महिला कंपाउंड क्वालिफिकेशन में शीर्ष वरीयता हासिल की। चार भारतीय तीरंदाज अंतिम-16 के दूसरे दौर में पहुंचे। इनमें लालपती 11वीं, सरिता 12वीं और पायल नाग 14वीं वरीयता पर रहीं। पायल ने स्लोवाकिया की डोमिनिका पेट्रोविकोवा को 140-131 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। भारत ने महिला कंपाउंड टीम क्वालीफिकेशन में भी शीर्ष स्थान हासिल किया। शीतल, लालपती और सरिता ने मिलकर 1,368 अंक जुटाए और चीन से दो अंक आगे रहीं। ड्रॉ में पांच टीम होने के कारण भारत को सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश मिला। अब उसका सामना पांचवीं वरीयता प्राप्त स्लोवाकिया और चौथी वरीयता प्राप्त कजाखस्तान के बीच होने वाले क्वार्टरफाइनल के विजेता से होगा। इस तरह भारतीय तिकड़ी पदक पक्का करने से सिर्फ एक जीत दूर है।

राकेश दूसरे वरीय
पुरुष कंपाउंड वर्ग में पेरिस पैरालंपिक 2024 के मिश्रित टीम कांस्य पदक विजेता राकेश कुमार ने 702 अंक के साथ दूसरी वरीयता हासिल की। वह शीर्ष वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया के केन स्वागुमिलांग से केवल दो अंक पीछे रहे। दुनिया के नंबर एक और मौजूदा विश्व चैंपियन तोमन कुमार भारत के अगले सर्वश्रेष्ठ तीरंदाज रहे और चौथे स्थान पर रहे। उनके बाद गुरविंदर सिंह आठवें और श्याम सुंदर स्वामी 13वें स्थान पर रहे। चारों भारतीय तीरंदाज दूसरे दौर में पहुंच गए। दूसरे दौर में तोमन और श्याम सुंदर के बीच मुकाबला होगा।

दूसरी वरीयता प्राप्त राकेश का सामना इराक के अब्बास काधिम से होगा जबकि गुरविंदर फ्रांस के थियरी जौसॉम से भिड़ेंगे। भारत ने पुरुष कंपाउंड टीम क्वालिफिकेशन में भी 1,398 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया और सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मिश्रित कंपाउंड टीम स्पर्धा में भी भारत को शीर्ष वरीयता मिली है। पेरिस 2024 के मिश्रित टीम वर्ग की कांस्य पदक विजेता शीतल, तोमन कुमार के साथ जोड़ी बनाएंगी। भारतीय जोड़ी अपने अभियान की शुरुआत क्वार्टरफाइनल से करेगी।