फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games: Asian Champion Alisha Choudhary to Compete Without Coach, Manager Set to Accompany Team

बिना कोच के पदक पर दावा ठोकेगी एशियाई चैंपियन: एशियाई खेलों में कराटे टीम को चाहिए था कोच, भेजा जा रहा मैनेजर

Mon, 07 Sep 2026 08:34 AM IST
Hemant Rastogi हेमंत रस्तोगी
Updated Mon, 07 Sep 2026 08:34 AM IST
सार

एशियाई चैंपियन अलीशा चौधरी एशियाई खेलों में बिना अपने कोच के उतरेंगी। 55 किग्रा वर्ग की अलीशा और 84 किग्रा के चेतन भट्ट के साथ कोच की जगह टीम लीडर भेजा जा रहा है। अलीशा ने अपने कोच विकास को साथ भेजने की मांग की है, लेकिन आईओए ने लांग लिस्ट का हवाला दिया है।

विज्ञापन
Asian Games: Asian Champion Alisha Choudhary to Compete Without Coach, Manager Set to Accompany Team
अलीशा - फोटो : IKF

विस्तार

एशियाई खेलों में पदक की बड़ी दावेदार और जून में एशियाई चैंपियन बनीं कराटे खिलाड़ी अलीशा चौधरी बिना कोच के दावेदारी पेश करने जा रही हैं। एशियाई खेलों में अलीशा (55 किलो) और चेतन भट्ट (84 किलो) कराटे में भारतीय चुनौती पेश करेंगे, लेकिन इन दोनों के साथ कोच नहीं बल्कि टीम लीडर (मैनेजर) भेजा जा रहा है। टीम लीडर को मैट पर बतौर कोच बैठने की मंजूरी नहीं होगी।  
विज्ञापन


कोचिंग कॉर्नर में बैठा कोच अपने खिलाड़ी के साथ अन्याय होने की स्थिति में रिव्यू लेता है। अलीशा का कहना है कि वह अपने कोच विकास को साथ भेजने की गुहार आईओए से लगा रही हैं, लेकिन अंत में एक ऐसे टीम लीडर आदिकेशवा पेरुमल को उनके साथ भेजा जा रहा है, जिसे उन्होंने कभी देखा भी नहीं है।
विज्ञापन


अलीशा का जाना तय नहीं था
कराटे की फेडरेशन में विवाद होने के कारण जुलाई माह तक यह तय हो गया था कि कराटे की टीम एशियाड में नहीं खेलेगी, लेकिन मामला खेल मंत्री मनसुख मांडविया के पास पहुंचा तो उन्होंने इस वर्ष बाली में एशियाई चैंपियन बनने वाली अलीशा और 5वें स्थान पर रहने वाले चेतन भट्ट को एशियाई खेलों में भाग लेने की मंजूरी दिलवाई। कराटे के किसी भी कोच का नाम एशियाई खेलों की लांग लिस्ट में नहीं डाला गया था। जब अलीशा का एशियाड में जाना तय हो गया तो उन्होंने बीते माह आईओए से अपने कोच को साथ भेजने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वजन सेट कराता है कोच
अलीशा ने आईओए से कई बार संपर्क साधा। इस दौरान उन्हें तैयारियों के लिए कोच के साथ 20 अगस्त से तीन सितंबर तक इस्तांबुल (तुर्किये) भी भेजा गया। अलीशा का कहना है कि उन्हें टीम लीडर से ज्यादा कोच की जरूरत है। कोच वजन के दौरान भी उनके साथ होता। कोच वजन सेट कराता है। उसके पास कोचिंग का लाइसेंस होता है। आईओए के अधिकारी का कहना है कि लांग लिस्ट में नाम नहीं होने के कारण कोच नहीं जा रहा है, लेकिन उनके पास यह जवाब नहीं था कि टीम लीडर को फिर कैसे भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed