फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Leander Paes and Martina Hingis won grand slam award

पेस और हिंगिस का फिर चला जादू, जीत लिया ग्रैंड स्लैम खिताब

Sat, 12 Sep 2015 03:31 PM IST
Updated Sat, 12 Sep 2015 03:31 PM IST
विज्ञापन
Leander Paes and Martina Hingis won grand slam award

भारत के लिएंडर पेस ओर स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस ने शुक्रवार को फिर कमाल कर दिया। पेस और हिंगिस ने यूएस ओपन मिक्सड ओपन के फाइनल में अमेरिका की बेथानी माटेक सेंड्स और सैम क्वेरी की जोड़ी को 6-4, 3-6, 10-7 से हराकर साल का अपना तीसरा मिक्सड डबल्स ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया।

विज्ञापन


इससे पहले पेस और हिंगिस ने इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन और विंबलडन में खिताब जीता था। यह लिएंडर पेस का कुल 17वां ग्रैंड स्लैम खिताब है। 42 साल के लिएंडर आज भी किसी युवा खिलाड़ी की तरह उत्साहित और जोशीले नजर आते हैं और साल में तीन ग्रैंड स्लैम खिताब जीतकर उन्होंने एक बार फिर अपनी करिश्माई क्षमता साबित कर दी।
विज्ञापन


पेस ने हिंगिस के साथ मिलकर बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए पहले सेट में एक ब्रेक प्वाइंट के 6-4 से अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट में अमेरिकी जोड़ी ने भी जुझारू क्षमता दिखाई लेकिन अंतत: पेस और हिंगिस की जोड़ी अपना जादू बिखेरने में कामयाब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंगिस महिला युगल के फाइनल में भारत की सानिया मिर्जा के साथ खिताब के लिए उतरेंगी। विंबलडन में भी उन्होंने लिएंडर के अलावा सानिया के साथ खिताबी सफलता हासिल की थी।

लिएंडर पेस के मिक्सड डबल्स खिताब

Leander Paes and Martina Hingis won grand slam award

ऑस्ट्रेलियन ओपन : 2003, 2010 और 2015
विंबलडन : 1999, 2003, 2010, 2015
यूएस ओपन : 2008, 2015  

पेस के पुरुष डबल्स खिताब

ऑस्ट्रेलियन ओपन: 2012
फ्रेंच ओपन : 1999, 2001, 2009
विंबलडन : 1999
यूएस ओपन : 2006, 2009, 2013

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed