फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   leander-hingis won mixed doubles final

पेस-हिंगिस की जोड़ी ने जीता विंबलडन मिक्सड डबल्स खिताब

Mon, 13 Jul 2015 10:18 AM IST
Updated Mon, 13 Jul 2015 10:18 AM IST
विज्ञापन
leander-hingis won mixed doubles final

भारत के लिएंडर पेस ने रविवार को स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर विंबलडन का मिक्सड डबल्स खिताब जीतकर 16वां ग्रैंड स्लैम अपनी झोली में डाल लिया।

विज्ञापन


एकतरफा साबित हुए फाइनल मुकाबले में पेस-हिंगिस ने आस्ट्रिया के एलेक्जेंडर पेया और हंगरी की टाइमा बाबोस को सीधे सेटों में 6-1, 6-1 से महज 40 मिनट में पराजित कर दिया।
विज्ञापन


42 साल के लिएंडर पेस का यह मिक्सड डबल्स में कुल आठवां ग्रैंड स्लैम खिताब है। जबकि विंबलडन में चौथा खिताब है। 2009 में अमेरिका की लिसा रेमंड के साथ, 2003 में चेक गणराज्य की मार्टिना नवरातिलावा के साथ और 2010 में जिम्बाब्वे की कारा ब्लैक के साथ मिलकर विंबलडन में मिक्सड डबल्स का खिताब जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस के लिए यह दोहरी उपलब्धि है जिन्होंने एक दिन पहले भारत की ही सानिया मिर्जा के साथ मिलकर यहीं महिला युगल का खिताब जीता था।

जीत की खुशी

leander-hingis won mixed doubles final

पहले सेट में पेस-हिंगिस ने दो ब्रेकप्वाइंट के साथ 5-1 की बढ़त बनाई और फिर पेस के बेहतरीन शॉट के साथ एक सेट से आगे हो गए। दूसरे सेट में आस्ट्रिया-हंगरी की विपक्षी जोड़ी ने शुरुआत में कोशिश की लेकिन पेस और सानिया के तेजतर्रार क्रासकोर्ट रिटर्न और विनर के आगे वो बेबस नजर आए।

इस सेट में तो पेस-सानिया ने प्रतिद्वंद्वियों को संभलने का मौका भी नहीं दिया। तीन ब्रेक प्वाइंट के साथ मैच प्वाइंट पर आए और पेस ने विनर्स लगाते ही जीत की खुशी में हिंगिस को गले लगा लिया।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed