{"_id":"714d066c-708e-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"kazakhstan-beat-india-in-fed-cup-tennis-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेड कप में कजाखस्तान से हारा भारत","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
फेड कप में कजाखस्तान से हारा भारत
अस्ताना (कजाखस्तान)/एजेंसी
Updated Thu, 07 Feb 2013 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टॉप खिलाड़ियों के बिना खेलने उतरी भारतीय टीम को फेड कप टेनिस टूर्नामेंट में कजाखस्तान ने 0-3 से हरा दिया। एशिया ओसेनिया ग्रुप वन के इस मुकाबले में पर्वाका के खिलाफ पहले मैच में भारत की रिषिका सुंकारा खाता भी नहीं खोल सकीं और 6-0, 6-0 से हार गईं। हालांकि कायरा श्रॉफ यारस्लोवा श्वेदोवा के खिलाफ दोनों सेट में खाता खोलने में तो सफल रहीं लेकिन उन्हें भी 1-6, 1-6 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
डबल्स मुकाबलों में भी खराब प्रदर्शन का दौर जारी रहा और ऋतुजा भोसले तथा अंकिता रैना की जोड़ी 3-6, 1-6 से हार गईं। तीनों ही मैच में भारतीय खिलाड़ियों को सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन