फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Julia Georges of Germany said goodbye to tennis at the age of 31

जर्मनी की जूलिया जॉर्जेस ने 31 साल की उम्र में टेनिस को अलविदा कहा

Thu, 22 Oct 2020 04:10 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 22 Oct 2020 04:10 AM IST
विज्ञापन
Julia Georges of Germany said goodbye to tennis at the age of 31
जूलिया जॉर्जेस - फोटो : twitter@juliagoerges

जर्मनी की स्टार टेनिस खिलाड़ी व विंबलडन की पूर्व सेमीफाइनलिस्ट जूलिया जोर्जेस ने 31 साल की उम्र में बुधवार को टेनिस से संन्यास लेने का फैसला किया। जूलिया 2018 में सर्वश्रेष्ठ नौवीं रैकिंग पर पहुंची थी। उनका सबसे हालिया मैच फ्रेंच ओपन में जर्मनी की लॉरा सिगमंड के खिलाफ दूसरे दौर में था जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 

विज्ञापन


जॉर्जेस ने टेनिस के खेल को संबोधित एक पत्र में लिखा कि वह 15 साल के पेशेवर करियर के बाद ‘अलविदा कहने के लिए तैयार’ हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे हमेशा से पता था कि खेल को अलविदा कहते समय मुझे कैसा लेगेगा, वह समय अब आ गया है। मैं अपने जीवन में टेनिस अध्याय को बंद करने और एक नए अध्याय को शुरू करने के लिए तैयार हूं, जिसे लेकर मैं वास्तव में उत्साहित हूं।’
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जूलिया विंबलडन 2018 के सेमीफाइनल में सेरेना विलियम्स से सीधे सेटों में हार गयी थीं। वह फ्रेंच ओपन 2014 में मिश्रित युगल में नेनाद जिमोनजिक के साथ उपविजेता रही थीं। वह जर्मनी में 2014 में फेड कप के फाइनल में भी पहुंची थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed