{"_id":"5a846bd84f1c1bfe7e8b5913","slug":"jordan-thompson-and-yuki-bhambri-start-with-easy-wins-at-chennai-open-atp-tennis-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chennai Open ATP: पहले राउंड में युकी भांबरी और जॉर्डन थॉमसन को मिली आसान जीत","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Chennai Open ATP: पहले राउंड में युकी भांबरी और जॉर्डन थॉमसन को मिली आसान जीत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 14 Feb 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
युकी भांबरी
चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट के पहले राउंड में ऑस्ट्रेलिया के जॉर्डन थॉमसन और भारत के युकी भांबरी ने अपने-अपने मैच जीते। थॉमसन ने मिस्र के मोहम्मद मामून को 6-4, 6-2 से मात दी। वहीं, दूसरी तरफ युकी ने स्पेन बेर्नाबे जापाटा मिरालेस को 6-1, 7-6 से हराया।
विज्ञापन
युकी ने मिरालेस की सर्विस को पहले सेट में तीन बार तोड़ा। दूसरे सेट में मिरालेस ने अपने आप को संभाल कर एक बार युकी की सर्विस को भी तोड़ा। दरअसल हुआ यूं कि सेट टाईब्रेकर में जा पहुंचा जिसको भारतीय खिलाड़ी ने 7-3 से जीता।
विज्ञापन
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के जॉर्डन थॉमसन ने मामून के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सभी सेटों में जीत दर्ज की। क्वॉलिफायर अभिनव संजीव को दूसरे राउंड में एंट्री मिल गई जबकि रूस के इवान नेडेल्को पेट की परेशानी के कारण दूसरे सेट के दौरान ही मैच से हट गए। तब अभिनव 3-6, 5-4 से आगे चल रहे थे।
विज्ञापन