{"_id":"5b5385084f1c1bc57a8b5bb7","slug":"jeevan-nedunchezhiyan-and-divij-sharan-ousted-from-newport-atp-hall-of-fame-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीपी ओपन टूर्नामेंट: जीवन-दिविज की जोड़ी सेमीफाइनल में मिली मात","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
एटीपी ओपन टूर्नामेंट: जीवन-दिविज की जोड़ी सेमीफाइनल में मिली मात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
दिविज शरण और जीवन नेदुंचेझियान
दिविज शरण और जीवन नेदुंचेझियान अपने अपने जोड़ीदारों के साथ एटीपी हाल ऑफ फेम ओपन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हार गए जिससे न्यूपोर्ट में खेले जा रहे टूर्नामेंट केयुगल वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।
विज्ञापन
दूसरी वरीयता प्राप्त दिविज और जैकसन विथ्रो को जोनाथन एर्लिच और अर्टेम सिताक की जोड़ी ने आसानी से 6-3, 6-4 से हराया। जीवन और आस्टिन क्रेजिसेक की जोड़ी मार्सेलो एरेवालो और मिगुएल एंजेल रेयेस- वारेला से करीबी मुकाबले में हार गई। एकल में हालांकि भारतीय चुनौती अभी बाकी है।
विज्ञापन
रामकुमार रामनाथन सेमीफाइनल में अमेरिका के टिम स्माइसजेक के खिलाफ खेलेंगे। अगर वह सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने में सफल रहे तो सोमदेव देववर्मन के बाद एटीपी विश्व टूर प्रतियोगिता के एकल फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय होंगे। देववर्मन 2011 में जोहानिसबर्ग में केविन एंडरसेन से हार कर उपविजेता रहे थे। वह 2009 में चेन्नई ओपन के फाइनल में भी मारिन सिलिच से हार गए थे।
विज्ञापन