{"_id":"5ec81668288b776eab2d7ceb","slug":"japan-tennis-star-naomi-osaka-becomes-top-earning-female-athlete-leaving-behind-serena-williams","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापानी टेनिस स्टार ओसाका बनीं सर्वाधिक कमाई करने वाली महिला खिलाड़ी, सेरेना को पछाड़ा","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
जापानी टेनिस स्टार ओसाका बनीं सर्वाधिक कमाई करने वाली महिला खिलाड़ी, सेरेना को पछाड़ा
Fri, 22 May 2020 11:53 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 22 May 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
नाओमी ओसाका और सेरेना विलियम्स
जापान की टेनिस सनसनी 22 वर्षीय नाओमी ओसाका अब विश्व में सर्वाधिक कमाई करने वाली महिला खिलाड़ी बन गयी हैं। फोर्ब्स के अनुसार उन्होंने पिछले 12 महीनों में तीन करोड़ 74 लाख डालर की कमाई की है।
विज्ञापन
दो बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन इस एशियाई स्टार ने अपनी अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी सेरेना विलियम्स को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। सेरेना ने पिछले एक साल में पुरस्कार राशि और विज्ञापन से ओसाका की तुलना में 14 लाख डालर की कम कमाई की। हालांकि इन दोनों ने ही एक वर्ष में सर्वाधिक कमाई करने का मारिया शारापोवा का पिछला रिकार्ड तोड़ दिया। हाल ही में संन्यास ले चुकी शारापोवा ने 2015 में दो करोड़ 97 लाख डालर कमाए थे।
विज्ञापन