फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Jannik Sinner knocked out Novak Djokovic in French Open semi final set up final against Carlos Alcaraz

French Open: जोकोविच का 25वां ग्रैंडस्लैम जीतने का इंतजार बढ़ा, सिनर से हारकर फ्रेंच ओपन में खत्म हुआ सफर

Sat, 07 Jun 2025 08:54 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 07 Jun 2025 08:54 AM IST
सार

जोकोविच ने आखिरी बार 2023 में यूएस ओपन का खिताब जीता था जो उनके करियर का 24वां ग्रैंडस्लैम था। इसके बाद से ही इस सर्बियाई खिलाड़ी का 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने का इंतजार बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन
Jannik Sinner knocked out Novak Djokovic in French Open semi final set up final against Carlos Alcaraz
नोवाक जोकोविच - फोटो : PTI

विस्तार

विश्व के नंबर एक पुरुष टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए नोवाक जोकोविच को हराकर फ्रेंच ओपन के पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में जगह बनाई। इस तरह जोकोविच का 25वां ग्रैंडस्लैम जीतने का इंतजार बढ़ गया। सिनर ने तीन घंटे 16 मिनट तक चले मुकाबले में जोकोविच को 6-4, 7-5, 7-6 (7-3) से हराया। यह सिनर की जोकोविच के खिलाफ लगातार चौथी जीत है। 
विज्ञापन

सिनर का अल्कारेज से होगा सामना 
जोकोविच ने आखिरी बार 2023 में यूएस ओपन का खिताब जीता था जो उनके करियर का 24वां ग्रैंडस्लैम था। इसके बाद से ही इस सर्बियाई खिलाड़ी का 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने का इंतजार बढ़ता जा रहा है। जोकोविक ने आखिरी बार सिनर के खिलाफ 2023 एटीपी फाइनल्स में जीत दर्ज की थी। सिनर का सामना अब फाइनल में स्पेन के कार्लोस अल्कारेज से होगा। पिछले साल सिनर रोलां गैरों के सेमीफाइनल में अल्कारेज से हार गए थे। 2013 यूएस के बाद पहली बार ऐसा होगा जब पुरुष और महिला एकल वर्ग के फाइनल में विश्व के नंबर एक और दो खिलाड़ियों का आमना-सामना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुसेटी के हटने से अल्कारेज को मिला वॉकओवर
लोरेंजो मुसेटी को चोट के कारण रिटायर हर्ट होना पड़ा जिससे अल्कारेज को वॉकओवर मिला। मुसेटी और अल्कारेज के बीच सेमीफाइनल मुकाबला चार सेटों तक चला जिसके बाद मुसेटी ने मैच बीच में छोड़ने का फैसला लिया। इटली के आठवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के खिलाफ अल्कारेज 4-6, 7-6 (3), 6-0, 2-0 से आगे चल रहे थे। 22 साल के दूसरे वरीय अल्कारेज अपने दूसरे फ्रेंच ओपन और कुल पांचवें ग्रैंडस्लैम खिताब के लिए भिड़ेंगे।
विज्ञापन

तीसरे सेट के बाद मुसेट ने ब्रेक लिया था। चौथा सेट शुरू हुआ, लेकिन मुसेटी ने मैच से हटने का फैसला किया। 23 साल के मुसेटी तीसरे सेट में 16 मिनट में ही 0-5 से पिछड़ रहे थे। अल्कारेज ने मुसेटी को अगले गेम में हराया और 21 मिनट में सेट अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed