Shanghai Masters: शंघाई मास्टर्स का खिताब जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने सिनर, फाइनल में जोकोविच को दी मात
23 वर्षीय सिनर यह खिताब जीतने वाले इटली के पहले खिलाड़ी बने। सिनर ने यह मुकाबला 7-6 (7-4), 6-3 से जीता। यह सिनर का चौथा एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब है।
विस्तार
इटली के इस खिलाड़ी ने आठ ऐस और 22 विनर लगाए। जोकोविच ने चार ऐस और 12 विनर लगाए, जबकि सिनर ने एक भी ब्रेक प्वाइंट का सामना नहीं किया। जोकोविच टूर स्तर के अपने 100वें खिताब की कोशिश में जुटे थे। जिमी कोनोर्स और रोजर फेडरर ही पुरुष टेनिस में शतक के खिताबी आंकड़े को पार कर पाए हैं। कोनोर्स ने 109 जबकि फेडरर ने 103 टूर स्तर के खिताब जीते हैं।
HE’S DONE IT AGAIN 👑
— ATP Tour (@atptour) October 13, 2024
A masterclass in Shanghai as @janniksin becomes the youngest champion and the first player since Djokovic in 2020 to win consecutive ATP Masters 1000 titles! 🌟 @SH_RolexMasters | #RolexShanghaiMasters pic.twitter.com/g78cpEuSPd
सिनर ने सेमीफाइनल में टोमस मैकाक को हराकर नंबर एक रैंकिंग सुनिश्चित कर ली थी। जोकोविच का शंघाई मास्टर्स के फाइनल में 4-0 का रिकॉर्ड था, लेकिन सिनर ने उनका यह रिकॉर्ड तोड़ दिया और इस टूर्नामेंट में जोकोविच का विजय रथ रोका।