{"_id":"6828b3a01ffcaa9c22002617","slug":"janik-sinner-reached-the-final-of-the-italian-open-he-will-face-carlos-alcaraz-in-the-title-match-2025-05-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Italian Open: इटालियन ओपन के फाइनल में पहुंचे सिनर, खिताबी मैच में अब कार्लोस अल्कारेज से होगा सामना","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Italian Open: इटालियन ओपन के फाइनल में पहुंचे सिनर, खिताबी मैच में अब कार्लोस अल्कारेज से होगा सामना
Sat, 17 May 2025 09:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रोम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रोम
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 17 May 2025 09:35 PM IST
सार
सिनर ने दुनिया के 12वें नंबर के खिलाड़ी टॉमी पॉल को सेमीफाइनल में 1-6, 6-0, 6-3 से हराया। वह 1976 में एड्रियानो पेनेटा के बाद रोम ट्रॉफी जीतने वाला इटली का पहला पुरुष खिलाड़ी बनने के लिए चुनौती पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
जानिक सिनर
- फोटो : Roland Garros
विस्तार
दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर ने टॉमी पॉल के खिलाफ पहला सेट गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए इटालियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई जहां उनकी भिड़ंत कार्लोस अल्कारेज से होगी। सिनर ने दुनिया के 12वें नंबर के खिलाड़ी टॉमी पॉल को सेमीफाइनल में 1-6, 6-0, 6-3 से हराया। वह 1976 में एड्रियानो पेनेटा के बाद रोम ट्रॉफी जीतने वाला इटली का पहला पुरुष खिलाड़ी बनने के लिए चुनौती पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
इससे पहले अल्कारेज ने लोरेंजो मुसेटी के खिलाफ 6-3, 7-6 की आसान जीत के साथ खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।अल्कारेज ने सिनर के खिलाफ अक्तूबर में चीन ओपन के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच हुआ पिछला मुकाबला टाईब्रेकर में जीता था। सिनर हालांकि अल्कारेज के खिलाफ उस हार के बाद से लगातार 26 मैच जीत चुके हैं। जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन के रूप में अपनी तीसरी ग्रैंड स्लैम खिताबी जीत के बाद सिनर अपना पहला टूर्नामेंट खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मैच से पहले अल्कारेज ने कहा, 'जब हम आपस में भिड़ते हैं तो मुकाबले सामान्यत: उच्च स्तरीय होते हैं। अब देखते हैं फाइनल कैसा रहता है।'
तीसरा फाइनल है अल्कारेज का इस सीजन
अल्कारेज का यह सीजन में क्लेकोर्ट पर तीसरा फाइनल है। उन्होंने मोंटे कार्लो में जीत हासिल की थी, जबकि बार्सिलोना ओपन में उपविजेता रहे थे। मैड्रिड ओपन में वह चोट के कारण हट गए थे। रोम में वह दाएं पांव पर दाहिने पैर के ऊपरी हिस्से को ढकने वाला लंबा काला ब्रेस पहनकर उतरे जो उनके घुटने के नीचे तक जा रहा था। अल्कारेज दूसरी बार इटालियन ओपन खेल रहे हैं। पिछली बार वह तीसरे दौर में हंगरी के फैबियन से हार गए थे।

गॉफ और पाओलिनी के बीच होगा मैच
महिला वर्ग में एकल का फाइनल कोको गॉफ और जैस्मिन पाओलिनी के बीच खेला जाएगा। पाओलिनी अपनी जोड़ीदार सारा ईरानी के साथ महिला युगल के फाइनल में भी पहुंच गई हैं।
महिला वर्ग में एकल का फाइनल कोको गॉफ और जैस्मिन पाओलिनी के बीच खेला जाएगा। पाओलिनी अपनी जोड़ीदार सारा ईरानी के साथ महिला युगल के फाइनल में भी पहुंच गई हैं।