{"_id":"997108a26bda558d1b09bab470173450","slug":"indo-pak-express-is-back-on-track-at-chennai-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन्नई से फिर दौड़ेगी 'इंडो-पाक एक्सप्रेस'","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
चेन्नई से फिर दौड़ेगी 'इंडो-पाक एक्सप्रेस'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 29 Dec 2013 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहन बोपन्ना और पाकिस्तान के एहसाम उल हक कुरैशी की एक बार फिर से बनी जोड़ी को चेन्नई में 30 दिसंबर से पांच जनवरी तक खेले जाने वाले चेन्नई ओपन एटीपी टेनिस टूर्नामेंट के डबल्स वर्ग में शीर्ष वरीयता दी गई है।
विज्ञापन
इंडो-पाक एक्सप्रेस के नाम से मशहूर इस जोड़ी का गत चैंपियन बेनोएट पेयरे और स्टेनिसलास वावरिंका की जोड़ी से मुकाबला होगा।
बोपन्ना-कुरैशी दो साल के अंतराल के बाद फिर से जोड़ी बनाकर मैदान में उतर रहे हैं।
इस बीच भारत के दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस इटली के फैबियो फोगनिनि के रूप में नए जोड़ीदार के साथ कोर्ट पर उतरेंगे। पेस ने चेन्नई ओपन में चार खिताब जीते हैं।
विज्ञापन
फोगनिनि टूर्नामेंट के सिंगल्स वर्ग में टॉप सीड वावरिंका के साथ मुख्य आकर्षण होंगे।