फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   India's singles player Sumit Nagal suffered a first round exit from the ATP Challenger circuit

ATP Challenger: भारत के सुमित नागल का खराब प्रदर्शन जारी, एटीपी चैलेंजर सर्किट के पहले ही दौर में हारे

Mon, 09 Jun 2025 10:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 09 Jun 2025 10:48 PM IST
सार

यह 2025 सत्र में चैलेंजर सर्किट पर नागल की छठी बार पहले दौर में हार थी। उन्होंने सत्र की शुरुआत शीर्ष 100 में की थी लेकिन अब उनकी रैंकिंग गिरकर 170 पर आ गई है।

विज्ञापन
India's singles player Sumit Nagal suffered a first round exit from the ATP Challenger circuit
सुमित नागल - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के स्टार एकल टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल का खराब प्रदर्शन जारी है और उन्हें एटीपी चैलेंजर सर्किट टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा है। छठी वरीयता प्राप्त नागल को इस क्ले कोर्ट प्रतियोगिता के शुरुआती दौर में फ्रांस के गैरवरीय खिलाड़ी ज्योफ्रे ब्लैंकेनॉक्स के खिलाफ 4-6, 6-7 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

 
नागल पहला सेट गंवाने के बाद दूसरे सेट में एक ब्रेक से पिछड़ रहे थे जब उन्होंने आठवें गेम में विरोधी खिलाड़ी की सर्विस तोड़कर स्कोर बराबर किया और मुकाबले को निर्णायक सेट में खींचने की उम्मीद जगाई। ब्लैंकेनॉक्स और नागल को अपनी सर्विस बचाने में संघर्ष करना पड़ा और दूसरे सेट का फैसला टाईब्रेकर के जरिए हुआ जिसमें स्थानीय खिलाड़ी ने बाजी मारी। यह 2025 सत्र में चैलेंजर सर्किट पर नागल की छठी बार पहले दौर में हार थी। उन्होंने सत्र की शुरुआत शीर्ष 100 में की थी लेकिन अब उनकी रैंकिंग गिरकर 170 पर आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed