Italian open 2021: इगा स्विएटेक ने जीता इटैलियन ओपन का खिताब, फाइनल में प्लीस्कोवा को हराया
विश्व के नंबर 15 रैंकिंग वाली पोलैंड की इगा स्विएटेक ने रविवार को इटालियन ओपन का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में उन्होंने चेक की कैरोलिना प्लीस्कोवा को 6-0, 6-0 से हराया।
विस्तार
पोलैंड की इगा स्विएटेक ने रविवार को इटालियन ओपन का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में उन्होंने चेक की कैरोलिना प्लीस्कोवा को 6-0, 6-0 से हराया। विश्व के नंबर 15 रैंकिंग वाली स्विएटेक ने यह मुकाबला महज 46 मिनट में ही अपने नाम कर लिया। 19 साल की इगा ने पहला सेट महज 20 मिनट में जीता। इससे पहले सेमीफाइनल में इगा स्विएटेक ने अमेरिका की 35वें नंबर की खिलाड़ी कीकोको गॉफ को 7-6 (3), 6-3 से हराकर इटालियान ओपन से बाहर कर दिया था।
What a display 😱
The moment @iga_swiatek capped off an unbelievable 46-minute victory over the 2019 Rome champion 👏#IBI21 pic.twitter.com/qrWGTH3AUd— wta (@WTA) May 16, 2021विज्ञापन
प्लीस्कोवा अपना लगातार तीसरा फाइनल खेल रही थी। दुनिया की नौवीं रैंकिंग की खिलाड़ी प्लीस्कोवा ने साल 2019 में चैंपियन बनी थी। प्लीस्कोवा ने दूसरे सेट के शुरुआत में अपने रैकेट को मिट्टी में पटक दिया था, जिसके कारण उन्हें कोड उल्लंघन की चेतावनी भी मिली थी। मैच के बाद प्लीस्कोवा ने कहा, 'जाहिर है यह मेरे लिए अच्छा दिन नहीं था। इगा ने आज शानदार खेल दिखाया।
डब्ल्यूटीए फाइनल में पांच साल बाद ऐसा हुआ है जब विरोधी खिलाड़ी एक भी अंक जुटाने में सफल नहीं रही। इससे पहले सिमोना हालेप ने इसी अंतर से अनस्तासिया सेवास्तोवा को बुखारेस्ट में हराया था। वहीं, स्विएटेक ने चैंपियन बनने के बाद कहा, 'यह मुश्किल सप्ताह था लेकिन मैं खुश हूं कि सब कुछ अच्छे से हो गया। आज मेरा पूरा ध्यान खेल पर था, मुझे खुद पर गर्व है।' इस खिताब के साथ वह सोमवार को जारी होने वाली रैंकिंग में पहली बार शीर्ष 10 में पहुंच जाएंगी।