फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Iga Swiatek and Sabalenka in 4th round of French Open 2025, Alcaraz and Tiafoe also in next round

French Open: स्वियातेक और सबालेंका फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में, अल्कारेज और टियाफो भी अगले राउंड में पहुंचे

Sat, 31 May 2025 10:15 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 31 May 2025 10:15 AM IST
सार

तीन बार की ग्रैंडस्लैम विजेता सबालेंका ने ओल्गा डैनिलोविच को 6-2, 6-3 से हराया, जबकि अपने पांच मेजर खिताब में से चार रोलां गैरां में जीतने वाली स्वियातेक ने जैकलीन क्रिस्टियन को 6-2, 7-5 से हराकर फ्रेंच ओपन में लगातार 23 मैच में जीत दर्ज की।

विज्ञापन
Iga Swiatek and Sabalenka in 4th round of French Open 2025, Alcaraz and Tiafoe also in next round
स्वियातेक, अल्कारेज, सबालेंका और टियाफो - फोटो : Instagram

विस्तार

गत महिला चैंपियन इगा स्वियातेक और शीर्ष रैंकिंग पर काबिज आर्यना सबालेंका ने शुक्रवार को एक भी सेट गंवाए बिना फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम के चौथे दौर में प्रवेश किया। वहीं, पुरुष एकल में स्पेन के कार्लोस अल्कारेज और फ्रांसेस टियाफो ने भी अगले दौर में जगह बनाई। 
विज्ञापन

सबालेंका और स्वियातेक की एकतरफा जीत
तीन बार की ग्रैंडस्लैम विजेता सबालेंका ने ओल्गा डैनिलोविच को 6-2, 6-3 से हराया, जबकि अपने पांच मेजर खिताब में से चार रोलां गैरां में जीतने वाली स्वियातेक ने जैकलीन क्रिस्टियन को 6-2, 7-5 से हराकर फ्रेंच ओपन में लगातार 23 मैच में जीत दर्ज की। स्वियातेक का दूसरा सेट एक घंटे 16 मिनट तक चला। 27 वर्षीय सबालेंका इस साल छह एकल फाइनल में पहुंच चुकी हैं, लेकिन स्वियातेक पिछले साल  लगातार अपना तीसरा फ्रेंच ओपन खिताब जीतने के बाद पहले फाइनल में पहुंचने की कोशिश में जुटी हैं। महिलाओं के अन्य मुकाबलों में ओलंपिक चैंपियन झेंग किनवेन ने 18 वर्षीय क्वालिफायर विक्टोरिया एमबोको को 6-3, 6-4, से मात दी, जबकि 16वें नंबर की खिलाड़ी अमांडा एनिसिमोवा और लियूडमिला सैमसोनोवा ने भी अपने मुकाबले जीत लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्कारेज और टियाफो भी जीते
पुरुष वर्ग के तीसरे दौर में दूसरी वरीयता प्राप्त अल्कारेज ने जुम्बुर को 6-1, 6-3, 4-6, 6-4 से हराकर चौथे दौर में जगह बनाई। 15वीं वरीयता प्राप्त फ्रांसेस टियाफो ने हमवतन कोर्डा को 7-6, 6-3, 6-4 से हराकर चौथे दौर में जगह बनाई। पुरुषों के अन्य मुकाबलों में आठवें नंबर के लोरेंजो मुसेटी ने मारियानो नावोने को, होग्लर रूने ने फ्रांस के क्वेंटिन हालिस को और अमेरिका के 12वें वरीय टॉमी पॉल ने कारेन खाचानोव को हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन

Iga Swiatek and Sabalenka in 4th round of French Open 2025, Alcaraz and Tiafoe also in next round
ज्वेरेव, बडोसा, जोकोविच और गॉफ - फोटो : ANI/instagram
सिनर और गॉफ भी अगले दौर में पहुंचे
इससे पहले विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज पुरुष खिलाड़ी यानिक सिनर और महिला वर्ग में दूसरी वरीयता प्राप्त अमेरिका की कोको गॉफ बृहस्पतिवार को जीत के साथ अगले दौर में आगे बढ़ने में सफल रहे। सिनर ने दूसरे दौर के मुकाबले में फ्रांस के 38 साल के रिचर्ड गासकेट को 6-3, 6-0, 6-4 से हराकर उनका करियर समाप्त किया। गासकेट ने पहले ही फ्रेंच ओपन के बाद संन्यास की घोषणा की थी।

ज्वेरेव और फिल्स भी अगले दौर में
तीसरे नंबर पर काबिज अलेक्जेंडर ज्वेरेव और 14 नंबर के खिलाड़ी आर्थर फिल्स ने भी अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की। 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच ने पैर की परेशानी से निपटने के लिए मेडिकल टाइमआउट लिया। उन्होंने हालांकि तीन सेटों में कोरेंटिन मोउटेट को शिकस्त दी। जैक ड्रेपर ने दिन के आखिरी मैच में गेल मोनफिल्स को हराया।  

ड्रेपर ने कमाल का खेल दिखाया
ब्रिटेन के पांचवें वरीयता प्राप्त जैक ड्रेपर ने दूधिया रोशनी में तीन घंटे से अधिक समय तक चले मैच में फ्रांस के दिग्गज मोनफिल्स को 6-3, 4-6, 6-3, 7-5 से मात दी। गॉफ ने महिला वर्ग के मैच में 23 असहज गलतियां करने के बावजूद चेक गणराज्य की टेरेजा वैलेंटोवा पर आसान जीत दर्ज की। दूसरी वरीयता प्राप्त गॉफ ने 18 साल की खिलाड़ी के खिलाफ 75 मिनट तक चले मुकाबले को 6-2, 6-4 से जीता। गॉफ के सामने अगले दौर में चेक गणराज्य की एक अन्य खिलाड़ी मारिया बौजकोवा की चुनौती होगी।

पेगुला और मेडिसन कीज भी अगले दौर में
महिला वर्ग में अन्य विजेताओं में तीसरी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला, ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन मैडिसन कीज, 18 वर्षीय मीरा एंड्रीवा और 2023 विंबलडन चैंपियन मार्केटा वोंड्रोसोवा शामिल थी। साल 2019 की उपविजेता वोंड्रोसोवा इस साल गैर-वरीयता प्राप्त हैं। उन्होंने  25वीं रैंकिंग की खिलाड़ी मैग्डालेना फ्रेच को 6-0, 4-6, 6-3 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed