{"_id":"5b50e6ae4f1c1b39748b5e95","slug":"helena-sukova-and-michael-stich-to-be-inducted-into-international-tennis-hall-of-fame","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्गज टेनिस स्टार स्टिच व सुकोवा होंगे हाल ऑफ फेम में शामिल","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
दिग्गज टेनिस स्टार स्टिच व सुकोवा होंगे हाल ऑफ फेम में शामिल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
माइकल स्टिच और हेलेना सुकोवा
पूर्व विंबलडन चैंपियन जर्मनी के माइकल स्टिच और 14 बार की ग्रैंडस्लैम युगल चैंपियन चेक गणराज्य की हेलेना सुकोवा को अंतरराष्ट्रीय टेनिस हाल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा। रोड आइलैंड के न्यूपोर्ट में एटीपी हाल ऑफ फेम क्लासिक में समारोह के दौरान 49 वर्षीय स्टिच और 53 वर्षीय सुकोवा को इसमें शामिल किया जाएगा। स्टिच ने अपना एकमात्र ग्रैंडस्लैम एकल खिताब 1991 में विंबलडन के रूप में जीता।
विज्ञापन
उन्होंने फाइनल में अपने ही देश के दिग्गज बोरिस बेकर को सीधे सेटों में हराया। वह 1994 अमेरिकी ओपन और 1996 फ्रेंच ओपन के उप विजेता रहे। दुनिया के पूर्व दूसरे नंबर के खिलाड़ी स्टिच ने बेकर के साथ मिलकर 1992 बार्सिलोना ओलंपिक का पुरुष युगल खिताब जीता। वह अमेरिका के जान मैकेनरो के साथ मिलकर 1992 का विंबलडन युगल खिताब जीतने में भी सफल रहे। दूसरी तरफ सुकोवा 68 हफ्तों तक दुनिया की नंबर एक महिला युगल खिलाड़ी रही।
विज्ञापन
उन्होंने नौ ग्रैंडस्लैम महिला युगल और पांच मिश्रित युगल खिताब जीते। उन्होंने चार बार विंबलडन का महिला युगल और तीन बार मिश्रित युगल खिताब जीता। उन्होंने फ्रेंच ओपन में एक महिला युगल और एक मिश्रित युगल जबकि अमेरिकी ओपन में दो महिला युगल और एक मिश्रित युगल खिताब जीता। वह ऑस्ट्रेलिया ओपन के दो महिला युगल खिताब भी जीतने में सफल रही।
विज्ञापन