{"_id":"5d309d1c8ebc3e6ca92170c6","slug":"hall-of-fame-open-ramkumar-eliminated-leander-paes-advances-to-quarterfinal-in-men-s-doubles","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाल ऑफ फेम ओपन के दूसरे दौर में हारे रामकुमार, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे लिएंडर पेस","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
हाल ऑफ फेम ओपन के दूसरे दौर में हारे रामकुमार, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे लिएंडर पेस
Fri, 19 Jul 2019 08:18 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 19 Jul 2019 08:18 AM IST
विज्ञापन
लिएंडर पेस
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टेनिस खिलाड़ी रामकुमार रामनाथन एटीपी हाल ऑफ फेम ओपन के दूसरे दौर में सीधे सेटों में हारकर बाहर हो गए। इससे उनकी एकल रैंकिंग प्रभावित होगी। पिछले साल के उपविजेता और इस बार के क्वालिफायर रामकुमार को फ्रांस के युगो हंबर्ट के हाथों 6-7, 0-6 से हार का सामना करना पड़ा। रामकुमार अभी 134वें नंबर पर हैं और इस हार के बाद उनके 181 नंबर पर खिसकने की संभावना है।
विज्ञापन
युगल में लिएंडर पेस और न्यूजीलैंड के उनके जोड़ीदार मार्कस डेनियल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। पेस-डेनियल ने ऑस्ट्रेलिया के ल्यूक सेविले और मैक्स पुरसेल को 2-6,6.2,10-5 से पराजित किया। उनका अगला मुकाबला मैथ्यू एबडेन और राबर्ट लिंडसडेट से होगा।
विज्ञापन