फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Germany reached the semi-finals of the Davis Cup tennis tournament by defeating Britain after 14 years

डेविस कप : 14 साल बाद ब्रिटेन को हराकर जर्मनी टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचा

Thu, 02 Dec 2021 08:01 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंसब्रक (ऑस्ट्रिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंसब्रक (ऑस्ट्रिया) Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 02 Dec 2021 08:01 AM IST
सार

जर्मनी के केविन क्रावीज और टिम पुट्ज ने निर्णायक युगल मुकाबले में ब्रिटेन के जो सालिस्बरी और नील स्कुपस्की को 7-6, 7-6 से पराजित किया।

विज्ञापन
Germany reached the semi-finals of the Davis Cup tennis tournament by defeating Britain after 14 years
tennis

विस्तार

जर्मनी ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए ब्रिटेन को 2-1 से शिकस्त देकर 14 साल बाद डेविस कप टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। जर्मनी के केविन क्रावीज और टिम पुट्ज ने निर्णायक युगल मुकाबले में ब्रिटेन के जो सालिस्बरी और नील स्कुपस्की को 7-6, 7-6 से पराजित किया।

विज्ञापन


इससे पहले शुरुआती मुकाबले में डेनियल इवांस ने पीटर जी को 6-2, 6-1 से हराकर ब्रिटेन को बढ़त दिला दी थी। जान लेनार्ड स्ट्रफ ने कैमरन नॉरी को 7-6, 3-6, 6-2 से हराकर जर्मनी को एक-एक से बराबरी दिलाई। जर्मनी ने तीन बार डेविस कप जीता है।
विज्ञापन


आखिरी बार वह 1993 में चैंपियन बना था। इससे पहले 2007 में अंतिम चार में पहुंचे जर्मनी का सामना अब स्वीडन या रूस से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में क्रोएशिया का सामना सर्बिया या कजाखस्तान से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed