फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   FrenchOpen: Petra Kvitova sails past Dodin into second round in Paris

FrenchOpen: ओसियेन डोडिन को हराकर क्वितोवा दूसरे दौर में

Mon, 28 Sep 2020 07:28 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 28 Sep 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
FrenchOpen: Petra Kvitova sails past Dodin into second round in Paris
पेत्रा क्वितोवा - फोटो : सोशल मीडिया

पेत्रा क्वितोवा, किकि बर्टेंस और कैटरीना सिनिकोवा ने फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। चोट के चलते पिछले साल टूर्नामेंट से बाहर रहने वाली चेक गणराज्य की क्वितोवा ने फ्रांस की ओसियने डोडिन को 6-3,7-5 से हराकर रोलां गैरां पर जीत के साथ वापसी की।

विज्ञापन


अगले दौर में क्वितोवा का सामना इटली की जैसमीन पौलिनी से होगा, जिन्होंने स्पेन की अलियोना बोलसोवा को 6-4,6-3 से मात दी। किकि ने कैटरीना जवात्सका को 2-6,6-2,6-0 से, सिनिकोवा ने लॉरेन डविस को 7-6,6-2 से, सारा ईरानी ने मोनिका पुइग को 6-2,6-1 से और बर्नार्ड पेरा ने सिसी बेलिस को 7-6,6-1 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन


मॉम पिरोनकोवा की आसान जीत
तीन साल बाद कोर्ट पर लौटी मॉम स्वेतलाना पिरोनकोवा ने भी आसानी से दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल तक पहुंची बुल्गारिया की पिरोनकोवा ने अंद्रिया पेटकोविक को 6-3,6-3 से हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थिएम ने की सिलिच की छुट्टी
यूएस ओपन चैंपियन डोमिनिक थिएम ने क्रोएशिया के मारिन सिलिच को पहले ही दौर में 6-4,6-3,6-3 से बाहर का रास्ता दिखा दिया। रोलां गैरां में पिछली दो बार के उपविजेता ऑस्ट्रिया के थिएम की दूसरे दौर में टक्कर अमेरिका के जैक सोक से होगी।


जैक ने हमवतन रेली ओपेल्का को 6-4,6-4,6-3 से हराया। अन्य मैचों में हुगो गैस्टन ने मैक्सिमे 7-6,6-4,6-3 से, योशिहितो निशिओका ने फेलिक्स को 7-5,6-3,6-3 से और पेड्रो मार्टिनेज ने अलेक्जेंडर वुकिक को 7-5,6-4,6-0 से शिकस्त दी। अजेक्जेंडर ज्वेरेव ऑस्ट्रिया के डेनिस नोवाक को 7-6,6-2,6-4 से मात देकर आगे बढ़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed