फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   french open starts sunday at paris

एक बार फिर प्रबल दावेदार के रूप में उतरेंगे नदाल और सेरेना

Sat, 24 May 2014 07:03 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 24 May 2014 07:03 PM IST
विज्ञापन
french open starts sunday at paris

रोलां गैरों की लाल बजरी विश्व के नंबर एक खिलाड़ी स्पेन के राफेल नदाल को इस कदर भाती है कि उन्हें पेरिस में होने वाले फ्रेंच ओपन में उतरने से पहले ही खिताब का दावेदार घोषित कर दिया जाता है जबकि महिला वर्ग में लगभग हर बार एक नए चैंपियन का उदय होता है।

विज्ञापन


रिकॉर्ड 8 बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीत चुके नदाल नौवीं बार इस खिताब को जीतने की कवायद में उतरेंगे। हालांकि उन्हें अपने अभियान में दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच, क्ले कोर्ट विशेषज्ञ तथा हमवतन डेविड फेरर और वेटरन धुरंधर रोजर फेडरर से कड़ी चुनौती मिल सकती है।
विज्ञापन


महिला वर्ग में अमेरिकन पावर हाउस और दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी सेरेना विलियम्स अपने खिताब बचाओ अभियान में प्रबल दावेदार के रूप में उतरेंगी लेकिन यह कह पाना मुश्किल है कि वह इसे बचा पाएंगी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 6 वर्षों में रोलां गैरों की लाल बजरी ने महिला वर्ग में 6 अलग-अलग चैंपियन दिए हैं।

सेरेना ने पिछले वर्ष दूसरी बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था। उन्होंने 11 वर्ष बाद जाकर यह उपलब्धि हासिल की थी। लेकिन यह ध्यान रखना होगा कि सेरेना गत वर्ष अपनी टॉप फार्म में थी और उन्होंने साल भर में 11 खिताब हासिल किए थे।


वर्ल्ड नंबर वन सेरेना को रोकने के लिए ऑस्ट्रेलियन ओपन और पूर्व फ्रेंच ओपन चैंपियन चीन की ली ना, रूसी सुंदरी मारिया शारापोवा और दुनिया की नंबर तीन खिलाड़ी पोलैंड की एग्निस्जका रद्वांस्का तथा सर्बियाई जोड़ी जेलेना जानकोविच और अन्ना इवानोविच कमर कस चुकी होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed