फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   French open: Rafael Nadal beats novak Djokovic to win 13th Roland-Garros title

French Open: राफेल नडाल ने की फेडरर के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, फाइनल में जोकोविच को सीधे सेट में हराया

Sun, 11 Oct 2020 09:29 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 11 Oct 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
French open: Rafael Nadal beats novak Djokovic to win 13th Roland-Garros title
राफेल नडाल - फोटो : twitter@rolandgarros

लाल बजरी के बादशाह दिग्गज राफेल नडाल ने रविवार को दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को सीधे सेटों में 6-0, 6-2, 7-5 से हराकर 13वीं बार फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही नडाल ने फेडरर के रिकॉर्ड 20 ग्रैंडस्लैम खिताब की बराबरी कर ली। यह उनकी रोलां गैरां पर 100वीं जीत है। 18वें ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए उतरे जोकोविच लाल बजरी पर नडाल से पार नहीं पा सके। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला 2 घंटे 41 मिनट तक चला। 

विज्ञापन


सबसे बड़ी बात यह है कि राफेल नडाल 14वीं बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचे और 13वीं बार खिताब अपने नाम किया। बता दें कि राफेल नडाल ने 20 ग्रैंड स्लैम खिताब में 13 बार फ्रेंच ओपन, चार बार यूएस ओपन, दो बार विंबलडन और एक बार ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता है। राफेल नडाल दुनिया के चुनिंदा खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हैं, जिसने चारो ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किए हो।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राफेल नडाल ने सबसे पहले 2005 में फ्रेंच ओपन का खिताब जीता। इसके बाद 2006, 2007, 2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2014, 2017, 2018, 2019, 2020। राफेल नडाल इस साल अपने फ्रेंच ओपन खिताब की रक्षा करने में कामयाब हुए। वहीं, फेडरर ने अपने करियर में 20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते, जिसमें आठ विबंलडन, छह ऑस्ट्रेलियन ओपन, पांच यूएस ओपन और एक फ्रेंच ओपन खिताब शामिल है। फेडरर ने साल 2009 में फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed