फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   French Open: Novak Djokovic in second round with easy win over Mikael Ymer

French Open: जोकोविच आसान जीत के साथ दूसरे दौर में

Wed, 30 Sep 2020 05:49 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 30 Sep 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
French Open:  Novak Djokovic in second round with easy win over Mikael Ymer
नोवाक जोकोविच - फोटो : pti

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी और शीर्ष वरीय नोवाक जोकोविच ने माइकल यमेर के खिलाफ सीधे सेटों में जीत के साथ फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के दूसरे दौर में जगह बनाई। सर्बियाई खिलाड़ी ने दुनिया के 80वें नंबर के खिलाड़ी यमेर को 6-0, 6-3, 6-2 से हराया।

विज्ञापन


अमेरिकी ओपन में गलती से लाइन जज के गले पर गेंद मारने के कारण डिस्क्वालीफाई होने के बाद पहला ग्रैंडस्लैम मैच खेल रहे जोकोविच ने जीत के बाद जेब से अतिरिक्त गेंद निकाली और इसे रैकेट से हल्का सा छुआकर अपने पीछे गिरा दिया।
विज्ञापन


रोलां गैरो पर दूसरे और करियर के 18वें ग्रैंडस्लैम खिताब के लिए चुनौती पेश कर रहे दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच की 2020 की यह 32वीं जीत है और उन्हें सिर्फ एक हार का सामना करना पड़ा है जो अमेरिकी ओपन में चौथे दौर के मुकाबले के बीच से डिस्क्वालीफाई होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला एकल में 17 साल की डेनमार्क की क्लारा टॉसन अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली 21वीं वरीय जेनिफर ब्रेडी को 6-4, 3-6, 9-7 से हराकर टूर स्तर की पहली जीत दर्ज करने में सफल रही।ऑस्ट्रेलिया ओपन चैंपियन सोफिया केनिन ने 125वें नंबर की खिलाड़ी ल्युडमिला सैमसोनोवा को 6-4, 3-6, 6-3 से हराया।


दूसरी वरीय कैरोलिना प्लिसकोवा ने भी पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 172वें नंबर की क्वालीफायर खिलाड़ी मयार शेरिफ को 6-7, 6-2, 6-4 से शिकस्त दी। पुरुष वर्ग में पांचवें नंबर के स्टेफानोस सितसिपास और 13वें नंबर के खिलाड़ी आंद्रे रूबलेव ने पहले दो सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए जीत दर्ज की। सितसिपास ने जॉमे मुनार को 4-6, 2-6, 6-1, 6-4, 6-4 से हराया जबकि रूबलेव ने सैम क्वेरी को 6-7, 6-7, 7-5, 6-4, 6-3 से शिकस्त दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed