फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   French Open 2024: Alcaraz in semi-finals for 2nd consecutive year, Bopanna-Ebden pair reached last-4

French Open: अल्कारेज ने लगातार दूसरे साल बनाई सेमीफाइनल में जगह, बोपन्ना-एब्डेन की जोड़ी अंतिम-चार में पहुंची

Wed, 05 Jun 2024 09:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 05 Jun 2024 09:24 PM IST
सार

अल्काराज ने मैच के बाद कहा-  मैं फ्रेंच ओपन में फिर से सेमीफाइनल में पहुंचकर बहुत खुश हूं। ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में खेलना हमेशा से खास रहता है।

विज्ञापन

विस्तार

स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लाेस अल्काराज ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में लगातार दूसरे साल जगह बनाई। उन्होंने स्टेफानोस सितसिपास को पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सीधे सेटों में पराजित कर दिया। अल्काराज ने यह मुकाबला 6-3, 7-6, 6-4 से अपने नाम किया। अल्काराज का सेमीफाइनल में मुकाबला इटली के खिलाड़ी जैनिक सिनर से होगा जिन्होंने अपने क्वार्टर फाइनल मैच में ग्रिगोर दिमित्रोव को सीधे सेटों में 6-2, 6-4, 7-6 से शिकस्त दी थी।
विज्ञापन


अल्काराज ने मैच के बाद कहा-  मैं फ्रेंच ओपन में फिर से सेमीफाइनल में पहुंचकर बहुत खुश हूं। ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में खेलना हमेशा से खास रहता है। जैनिक सिनर के खिलाफ मुकबाला आसान नहीं रहेगा। वह कड़े प्रतिद्वंद्वी हैं, लेकिन मैं इस चुनौती के लिए तैयार हूं।
विज्ञापन
Trending Videos

बोपन्ना-एब्डेन की जोड़ी अंतिम-चार में पहुंची
भारतीय खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू एब्डेन की जोड़ी ने फ्रेंच ओपन के पुरुष युगल में अंतिम-चार में जगह बनाई। बोपन्न-एब्डेन की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में जरिन वलीगन और सांडर गिले की जोड़ी को तीन सेट तक चले मुकाबले में 7-6, 5-7, 6-1 से हराया। बोपन्ना और एब्डेन की जोड़ी का सेमीफाइनल में मुकाबला सिमोन बोलेल्ली और एडि्रया वाससोरी की जोड़ी से होगा।
विज्ञापन

रिबाकिना को हराकर पाओलिनी सेमीफाइनल में
जैसमीन पाओलिनी ने चौथी वरीयता प्राप्त एलेना रिबाकिना को 6-2, 4-6, 6-4 से हराकर फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया और कैरियर में पहली बार वह किसी ग्रैंडस्लैम के अंतिम चार में पहुंची है। इटली की 12वीं वरीयता प्राप्त पाओलिनी अब तक 16 ग्रैंडस्लैम खेलकर पहले या दूसरे दौर में बाहर होती आई है । उन्होंने इस साल जनवरी में आस्ट्रेलियाई ओपन में चौथे दौर में जगह बनाई थी। अब उनका सामना दूसरी रैंकिंग वाली एरिना सबालेंका या 17 वर्ष की गैर वरीय मीरा आंद्रीवा से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी इगा स्वियातेक की टक्कर तीसरे नंबर पर काबिज कोको गॉ से होगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed