{"_id":"60c18aea88484748af259920","slug":"french-open-2021-novak-djokovic-rafael-nadal-alexander-zverev-stefanos-tsitsipas-to-face-each-other-in-ronald-garros-semifinals","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रेंच ओपन 2021: पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल मुकाबले तय, फाइनल में जाने के लिए इन खिलाड़ियों में होगी कड़ी टक्कर","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
फ्रेंच ओपन 2021: पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल मुकाबले तय, फाइनल में जाने के लिए इन खिलाड़ियों में होगी कड़ी टक्कर
Thu, 10 Jun 2021 09:15 AM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Thu, 10 Jun 2021 09:15 AM IST
सार
- फ्रेंच ओपन पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल मुकाबले
- नोवाक जोकोविच बनाम राफेल नडाल
- अलेक्जेंडर ज्वेरेव बनाम स्टेफानोस सितसिपास
विज्ञापन
फ्रेंच ओपन 2021
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फ्रेंच ओपन 2021 के पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल मैच तय हो गए हैं। ये सेमीफाइनल मुकाबले 10 जून से खेले जाएंगे। रोलां गैरो में जिन खिलाड़ियों ने अंतिम चार में जगह बनाई है उनमें दुनिया के नंबर एक खिलाडी सर्बिया के नोवाक जोकोविच सहित राफेल नडाल, स्टेफानोस सितसिपास और अलेक्जेंडर ज्वेरोव शामिल हैं। लाल बजरी के बादशाह कहे जाने वाले नडाल 14वीं बार फेंच ओपन सेमीफाइनल में दस्तक दी है।
विज्ञापन
फ्रेंच ओपन 2021 में पुरुष सिंगल्स का पहला मुकाबला दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोनविच और तीसरी वरीयता प्राप्त राफेल नडाल के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में अलेक्जेंडर ज्वेरेव और स्टेफानोस सितसिपास के बीच भिड़ंत होगी।
विज्ञापन
इससे पहले क्वार्टर फाइनल में राफेल नडाल ने अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्त्जमैन 6-3, 4-6, 6-4, 6-0 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। जबकि दूसरे सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच ने इटली के माटेओ बेरेटिनी 6-3, 6-2, 6-7, 7-5 से हराया।
विज्ञापन
राफेल नडाल की बात की जाए तो उनके लिए क्वार्टर फाइनल मुकाबला का यादगार रहा। वह ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में सबसे ज्यादा पर पहुंचने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए। नडाल 35वीं बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। उनसे ज्यादा रोजर फेडरर 46 और नोवाक जोकोविच ने 40 बार ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में जगह बनाई है।