फ्रेंच ओपन: क्रावजिक और सैलिसबरी की जोड़ी ने जीता मिश्रित युगल खिताब
जो सैलिसबरी ने मुख्य ड्रॉ खिताब के लिए ब्रिटेन के 39 साल के इंतजार को समाप्त किया।
विस्तार
देसीरा क्रावजिक और जो सैलिसबरी ने गुरुवार को फ्रेंच ओपन का मिश्रित युगल खिताब अपने नाम किया। खिताबी मुकाबले में इस जोड़ी ने ऐलेना वेस्नीना और असलान करात्सेव की रूसी जोड़ी को 2-6, 6-4 (10-5) से शिकस्त दी। जो सैलिसबरी ने मुख्य ड्रॉ खिताब के लिए ब्रिटेन के 39 साल के इंतजार को समाप्त किया। बता दें कि क्लेकोर्ट ग्रैंड स्लैम में ब्रिटेन का अंतिम खिताब भी मिश्रित युगल में आया था, जब जॉन लॉयड ने 1982 में ऑस्ट्रेलियाई वेंडी टर्नबुल के साथ पांच मुख्य ड्रॉ खिताब जीतने के लिए साझेदारी की थी।
Alerte aux trophées 🏆
Félicitations à @desiraekrawczyk et @joesalisbury92, champions du double mixte 2021.#RolandGarros pic.twitter.com/rT7vudjtYm— Roland-Garros (@rolandgarros) June 10, 2021विज्ञापन